PoK में सरकार के लिए आज अंतिम दिन: पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में भारी हंगामे की तैयारी! धरनास्थल पर 1.5 लाख प्रदर्शनकारी हुए एकजुट

डिजिटल इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में पिछले काफी समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने ने सरकार के सामने आज की तारीख रखी है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने इस्लामाबाद सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वह 21 जुलाई के बाद इस आंदोलन को और तेज कर देगें। इसके लिए प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में लोग एकजुट होने लगे हैं।
यह भी पढ़े -पीओके में छठे हफ्ते भी प्रदर्शन जारी, झड़पों में मरने वालों की संख्या 12 पहुंची, अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग
लाखों की संख्या में एकजुट हुए प्रदर्शनकारी
रावलकोट में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच 1.5 लाख प्रदर्शनकरी एकत्र हुए हैं। साथ ही उन्होंने मुजफ्फराबाद मार्च की भी पूरी तैयारी कर ली है। यदि प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकार नहीं मानती है तो यहां पर जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है। इन सबके बीच सवाल उठता है कि क्या पीओके अवाम के सामने पाकिस्तानी आर्मी प्रमुख आसिम मुनीर झुकेंने वाले हैं?
यह भी पढ़े -पीओके में विरोध प्रदर्शन के बीच जेएएसी नेतृत्व को मिटाना चाहते हैं पाकिस्तानी हुक्मरान खुफिया रिपोर्ट में दावा
30 से ज्यादा लोगों की मौत
रावलकोट में जून के शुरुआत से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें प्रदर्शन और सार्वजनिक परिवहन, दुकानों और अन्य व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं इससे शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारियों और स्थानीय पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच झड़पें हुई थी, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की जान भी जाने की खबर मिली थी। इनमें कुछ सुरक्षा बलों के जवाब भी शामिल बताए जा रहे हैं। 14 जुलाई को कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई थी।
प्रदर्शनकारियों की क्या है मांग?
प्रदर्शनकारियों की सरकार से मांग है कि स्थानीय विधानसभा में आरक्षित 12 सीटों की व्यवस्था समाप्त हो। स्थानीय नेताओं को ज्यादा राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले। गिरफ्तार किए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहा किया जाए। साथ ही मांग कर रहे हैं कि बेहतर शासन, बिजली और अन्य आर्थिक मुद्दों पर सुधार किए जाए।
Created On :   21 July 2026 4:58 PM IST











