समंदर में अटैक: यूक्रेनी तट के पास व्यापारिक जहाज पर मिसाइल हमला, भारत सरकार ने रूसी राजदूत को किया तलब

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी है। इस बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। यूक्रेनी तट के पास हुए रूसी मिसाइल हमले में चार भारतीय नाविकों को मौत हो गई। इस घटना पर भारत सरकार ने नाराजगी जाहिर की है। भारत ने नई दिल्ली में मौजूद रूसी राजदूत को बुलाकर इस घटना पर विरोध जताया है। हमले पर सरकार ने निंदा की और अपने नागरिकों की हुई मौत के लिए जवाबदेही तय करने को कहा है।
इस देश के नाविकों की भी मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमला सिविलि कार्गो गिनी-बिसाऊ के झांडे वाला एमवी गोल्डन लियो जहाज पर हुआ है। ये कार्गो ओडेसा बंदरगाह से 19 जुलाई की शाम को रवाना ही हो रहा था। इसी दौरान उस पर मिसाइल से निशाना बना दिया गया। ये भी बताया जा रहा है कि जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर तैनात थे, इनमें से 5 भारतीय सवार थे। लेकिन इस टारगेट के दौरान चार भारतीय नाविकों की जान चली गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रूसी के इस मिसाइल हमले में कुल 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें सीरिया के नाविक भी शामिल है।
यह भी पढ़े -गुजरात केंद्रीय राज्य मंत्री ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी का किया दौरा, विकास परियोजनाओं और परिचालन की समीक्षा
हर संभव की मदद
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ कहा कि व्यापारिक जहाजों पर हमले करना और निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालना इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वहीं, यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता करने में लगा हुआ है।
केरलम CM ने लिया एक्शन
हमले में मारे गए 4 लोगों में एक मलियाली यानी केरलम का रहने वाला नाविक बताया जा रहा है। इसके बाद केरम के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने भी अपने स्तर पर एक्शन लिया है। सीएमओ ने इस मामले में नोर्का (NORKA) विभाग को आदेश जारी किया है कि वो इस मामले की पूरी जानकारी जुटाए। इसके लिए रूसी कॉन्सुलेट और भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में रहने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
Created On :   21 July 2026 4:26 PM IST











