Iran-US war: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- होर्मुज में जहाजों को बनाया निशाना तो पावर प्लांट पर बरसेंगे बम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (22 जुलाई) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट करके ईरान को धमकी दी है। उन्होंने कहा अगर तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज को निशाना बनाएगा तो हम उसके पावर प्लांट पर बमबारी कर देंगे।
ट्रंप ने पावर प्लांट उड़ाने की दी धमकी
अमेरिका ने होर्मुज में लराक द्वीप पर हमला किया है यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया से मिली है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.48 पर मिसाइल से द्वीप पर जोरदार धमाका हुआ था। इस हमले में कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच अधिकारियों ने शुरू कर दी है। एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के पावर प्लांट उड़ाने की धमकी दी है।
अलजरीजा न्यूज एजेंसी के मुताबिक इराक के पीएम 23 जुलाई को ईरान जाएंगे। सरकार प्रवक्ता हैदर अल अबूदी ने बताया कि पीएम अली अल जैली एक ऑफिशियल निमंत्रण पर एक डेलीगेशल के साथ ईरान जाएंगे। इस दौरान वह गैस सहयोग और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर बातचीत करेंगे। अल अबूदी ने कहा है कि हथियारों को केवल राज्य के कंट्रोल में रखने के मुद्दे पर केवल बगदाद में बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा है कि यह इराक का आंतरिक मामला है। इस पर देश के बाहर चर्चा नहीं की जाएगी।
दोनों देशों के बीच कब से जंग जारी है?
बता दें, ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों के बीच तनाव फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ चर्चा भी जारी है, तो दूसरी तरफ हमले भी जारी हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित पावर प्लांट उड़ाने की धमकी दी है।
Created On :   22 July 2026 8:57 PM IST








