ड्रग्स तस्करी केस: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आज कोर्ट में सुनवाई, अमेरिकी सैन्य गतिविधि का करेंगे विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की ड्रग्स तस्करी के केस में आज अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके लिए आज वो बुधवार को अपने वकीलों के साथ फिर से कोर्ट पहुंचेंगे। सुनवाई के दौरान वो अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विरोध करेंगे। आपको बता दें 63 वर्षीय मादुरो और उनकी 69 साल की पत्नी सीलिया फ्लोरेस ब्रुकलिन की जेल में कैद हैं। मादुरो अपने आपको युद्धबंदी और अपनी गिरफ्तारी को अपहरण बता रहे है।
अमेरिकी सेना ने जनवरी की शुरुआत में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास स्थित उनके आवास से आधी रात को छापा मारकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति को सत्ता से हटाकर न्यूयॉर्क लाया गया था। वो ड्रग्स पदार्थों की तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे है। मादुरो ने जनवरी में कोर्ट में पेशी के वक्त स्पैनिश भाषा में बोलते हुए उन्होंने अपने आपको निर्दोष, एक भला इंसान और अपने देश का संवैधानिक राष्ट्रपति बताया। दोनों पति पत्नी अपने आपको निर्दोष बता रहे है।
कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में मादुरो अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विरोध जारी रखेंगे। लेकिन अगर जूरी यह मान लेती है कि वे अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश में शामिल थे, तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़े -'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? जानें
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएस के वकीलों का कहना है कि मादुरो ने बड़े नशीले तस्कर गिरोह के सहयोग के लिए वेनेजुएला के कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम किया और अमेरिका में हजारों टन कोकीन पहुंचाई।
Created On :   22 July 2026 2:59 PM IST








