Covid Vaccine Controversy: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर एलन मस्क ने किया मार्क जकरबर्ग का सपोर्ट, बाइडेन सरकार पर लगे थे पोस्ट हटवाने के आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) और उसके साइड इफेक्ट्स को लेकर एक बार फिर बहस तेज होती नजर आ रही है। इस बार बहस की वजह बने हैं दुनिया के दो बड़े टेक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)। दरअसल, मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके उस वीडियो पर अंग्रेजी में यप (हां) कहा है, जिसमें Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने आरोप लगाया था कि कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स की जानकारी देने वाली पोस्ट हटाने के लिए अमेरिकी सरकार ने फेसबुक पर दबाव बनाया था। मस्क की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़े -हूती विद्रोहियों को तबाह करने की पूरी कोशिश, कई इलाकों में गिराए बम, एक मासूम समेत 4 लोगों की मौत
मस्क ने X पर पोस्ट कर जताई सहमति
एलन मस्क ने 28 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट को रीपोस्ट किया। यह पोस्ट मार्क जकरबर्ग के पुराने इंटरव्यू से जुड़ी है। इस पोस्ट में जकरबर्ग के उस बयान का जिक्र था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स के बारे में बात करने वाले मटेरियल को हटाने के लिए उनकी कंपनी पर दबाव बनाया गया था। मस्क ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सिर्फ 'Yup' लिखा। इसका मतलब है- 'हां'।
जकरबर्ग ने जो रोगन के पॉडकास्ट में लगाए थे आरोप
मस्क की इस छोटी-सी प्रतिक्रिया को जकरबर्ग के आरोपों के सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद कोविड वैक्सीन, सोशल मीडिया सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। बता दें कि, मार्क जकरबर्ग ने जनवरी 2025 में अमेरिकी पॉडकास्टर जो रोगन के शो 'The Joe Rogan Experience' में हिस्सा लिया था। इस बातचीत में उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान फेसबुक पर कंटेंट मॉडरेशन यानी सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी और उन्हें हटाने के फैसलों के बारे में खुलकर बात की थी।
जकरबर्ग के मुताबिक, जब अमेरिका में कोविड वैक्सीनेशन अभियान चल रहा था, तब तत्कालीन जो बाइडेन प्रशासन की ओर से मेटा पर दबाव बनाया गया था। उन्होंने दावा किया था कि सरकार चाहती थी कि वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स की चर्चा करने वाली पोस्ट भी हटाई जाएं। जकरबर्ग ने कहा था कि उनकी कंपनी ऐसी जानकारियां हटाने के पक्ष में नहीं थी, जो तथ्यात्मक रूप से सही थीं। उनका कहना था कि वैक्सीन के संभावित नुकसान की बात करना अपने आप में गलत जानकारी फैलाना नहीं है। लोगों को सही जानकारी मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़े -'मनमानी नहीं चलेगी', ट्रंप टैरिफ के विरोध में उतरे चीन और जापान समेत कई देश, भारत का क्या है रुख?
जकरबर्ग ने कहा था- वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर हो चर्चा
जकरबर्ग ने अपने इंटरव्यू में एक महत्वपूर्ण बात भी कही थी। उन्होंने बताया था कि वह सामान्य तौर पर वैक्सीनेशन के समर्थन में हैं। उनके मुताबिक, कोविड वैक्सीन के कुल फायदे नुकसान से ज्यादा रहे हैं। हालांकि, उनका कहना था कि वैक्सीन के फायदे होने का मतलब यह नहीं है कि उसके संभावित साइड इफेक्ट्स पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। जकरबर्ग ने आरोप लगाया था कि अमेरिकी प्रशासन के कुछ अधिकारी मेटा की टीम को फोन करके पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार की ओर से इस तरह का दबाव सोशल मीडिया कंपनियों के लिए मुश्किल स्थिति पैदा करता है।
Created On :  

