Trump Tariff Dispute: फिर 'टैरिफ बम' फोड़ने की तैयारी में ट्रंप! भारत और चीन समेत इन 16 देशों पर मंडरा रहा खतरा

फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप! भारत और चीन समेत इन 16 देशों पर मंडरा रहा खतरा
अमेरिका की ट्रंप सरकार एक बार फिर कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है। जिन देशों पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा, उनमें भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अमेरिका की ट्रंप सरकार एक बार फिर कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है। जिन देशों पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा, उनमें भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी सहायता से ज्यादा सामान बनाकर, उन्हें सस्ते दामों में बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, किन देशों पर टैरिफ बढ़ाया जा रहा, इसका ऐलान अभी ट्रंप प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह टैरिफ उन देशों पर लगाया जाएगा जो कि कथित रूप से अमेरिकी व्यवसायों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि अमेरिका ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी।

इन 16 देशों पर मंडरा रहा खतरा

भारत, चीन, जापान, साउथ कोरिया, मेक्सिको, वियतनाम, थाईलैंड, ताइवान, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और यूरोपीय यूनियन। इन 16 देशों पर अमेरिका ज्यादा टैरिफ लगा सकता है। लेकिन, इसे लेकर अभी तक टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय संघ समेत दर्जनों देशों पर ज्यादा टैरिफ लग सकता है।

टैरिफ कानून पर लगाई थी रोक

ट्रंप सरकार 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून लेकर आई थी। इसके तहत रूस से कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है। पिछले महीने यानि 17 अक्टूबर को ट्रंप ने इस कानून पर रोक लगाई थी। जिन देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था कि उनमें चीन, भारत, हंगरी और अजरबैजान थे।

इस कानून का उद्देश्य रूस की कमाई को कम करना था, जिससे यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में परेशानी हो।

Created On :  

Tags

Next Story