Trump Tariff War: चीन पर 40% और भारत पर 25% टैरिफ! ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव से मची हलचल

चीन पर 40% और भारत पर 25% टैरिफ! ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्ताव से मची हलचल
ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपियन यूनियन समेत अपने अन्य कई ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ का बोझ बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपियन यूनियन समेत अपने अन्य कई ट्रेडिंग पार्टनर्स पर टैरिफ का बोझ बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है।

जापान पर सबसे ज्यादा टैरिफ

चीन पर सबसे ज्यादा टैरिफ 40 फीसदी टैरिफ लगाने की बात सामने आई है। इसके अलावा वियतनाम पर 35 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। भारत के साथ अन्य 6 देशों पर 25 फीसदी और बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए टैरिफ की दर 20 फीसदी तक है।

क्यों बढ़ा रहे टैरिफ?

अमेरिका का कहना है कि भारत, चीन और यूरोपियन यूनियन देश आवश्यकता से ज्यादा सामानों का निर्माण कर रहे हैं और उसे कम दाम पर दुनिया में बेच रहे हैं। इस वजह से अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए मुकाबला करना काफी मुश्किल हो रहा है।

जांच के बाद टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिका ने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के अंतर्गत दूसरे देशों के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जांच की। जिसमें पाया गया कि जरूरत से ज्यादा उत्पादन का अमेरिकी कारोबार पर क्या असर पड़ रहा है। इसी के आधार पर ट्रम्प प्रशासन ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है।

अमेरिका ने जबरन मजदूरी के मामले में भी 60 व्यापारिक साझेदारों पर जुलाई में 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। जांच में पाया गया था कि ये देश अपनी कंपनियों में जबरन मजदूरी पर रोक लगाने के लिए क्या एक्शन लिया जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story