Iran-US Tensions: लेबनान पर इजरायली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी, बढ़े कच्चे तेल के दाम

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर वार्ता पर रोक लगा दी है। उसने ये फैसला लेबनान पर इजरायली हमलों के विरोध में किया है। उसका कहना है कि जब तक लेबनान में इजरायली हमले नहीं रुकते, अमेरिका साथ समझौते पर कोई बात नहीं होगी। ईरान ने साफ किया कि किसी एक क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन माना जाएगा।
न्यूज एजेंसी तस्नीम की खबर के मुताबिक, ईरान का कहना है कि लेबनान में शांति बयान रखना, सीजफायर की अहम शर्तों में शामिल था। लेकिन अब इस समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान अब अपने सहयोगियों के साथ होर्मुज स्ट्रेट के साथ बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने के ऑप्शन पर भी विचार कर रहा है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान ने ट्रंप के अब्राहम अकॉर्ड समझौते से बनाई दूरी, भारत में इजरायली राजदूत ने जारी की कड़ी प्रतिक्रिया
की यह मांग
ईरान ने लेबनान के साथ ही गाजा में इजरायल के सैन्य एक्शन पर तुरंत लगाम लगाने और लेबनानी इलाके से आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) की वापसी की मांग की है। तेहरान का कहना है कि जब तक इन मुद्दों पर उसकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक सीजफायर पर आगे कोई बात नहीं होगी।
यह भी पढ़े -ईरान समझौते को लेकर ट्रंप के प्रयासों की राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की सराहना, सहयोग और समर्थन का दिया भरोसा
बढ़े कच्चे तेल के दाम
उधर, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीजफायर वार्ता के रुकने से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 97 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल।
इंटरनेशनल मार्केट को उम्मीद थी कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता सफल होगी और मिडिल-ईस्ट में चल रहा तनाव कम होगा। लेकिन अब बातचीत पर रोक लगने से उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
Created On :   1 Jun 2026 10:00 PM IST










