'सीजफायर का उल्लंघन': क्या फिर से मिडिल ईस्ट में छिड़ जाएगी जंग? लेबनान मुद्दे पर फंसाया पेंच, ईरान ने अमेरिका के साथ चलने वाली शांति वार्ता पर लगाई रोक

क्या फिर से मिडिल ईस्ट में छिड़ जाएगी जंग? लेबनान मुद्दे पर फंसाया पेंच, ईरान ने अमेरिका के साथ चलने वाली शांति वार्ता पर लगाई रोक
अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता की सांसे अब थम गई है। एक बार फिर मिडिल ईस्ट में जंग के आसार दिखाई दे रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता की सांसे अब थम गई है। एक बार फिर मिडिल ईस्ट में जंग के आसार दिखाई दे रहे हैं। ईरान ने फैसला लेते हुए कहा कि लेबनान पर हुए इजरायली सैन्य हमलों के बाद अमेरिका के साथ चलने वाली बातचीत रोक दी गई है। इसकी पुष्टि ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने अपनी रिपोर्ट में की है। उसने आगे दावा करते हुए लिखा कि इजरायल ने लेबनान पर हमला किया है, इससे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हुआ है।

आखिर ईरान ने क्यों बातचीत पर लगाई रोक?

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता के दौरान जब तक गाजा और लेबनान के मुद्दे पर उसकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक तेहरान वार्ताकार दल मध्यस्थों के जरिए कोई बातचीत नहीं करेंगे। इसके साथ ही संदेशों के आदान-प्रदार पर भी रोक लगा दी है। हालिया दिनों में इजरायली सेना ने लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इतना ही नहीं पश्चिम एशिया और यूरोप के कई देशों ने इन कार्रवाइयों की निंदा भी की है। इसके साथ ही कूटनीति तरीके से खून खराबा खत्म करने की अपील भी की है।

इजरायल और हिजबुल्लाह ने क्या बताया?

वहीं, दूसरी तरफ इजरायल कहता है कि हिजबुल्लाह ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में कार्रवाइयां की जा रही है। वहीं, हिजबुल्लाह कह रहा है कि इजरायली सेना लगातार लेबनान पर हमले कर रही है। इसके जवाब में वह भी टारगेट कर रहे हैं। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने बताया कि इजरायल ने आत्मरक्षा का सहारा लेते हुए गावों पर गोलीबारी की है। उनका कहना है, "लेबनान कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है। इससे समस्या पल भर में हल नहीं होगी, बल्कि यह एक प्रक्रिया है जिसमें समय लगेगा और हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।"

ईरानी विदेश मंत्री ने सीजफायर पर दी प्रतिक्रिया?

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर स्पष्ट रूप से लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्धविराम है। एक मोर्चे पर इसका उल्लंघन सभी मोर्चों पर युद्धविराम का उल्लंघन है। किसी भी उल्लंघन के परिणामों के लिए अमेरिका और इजरायल जिम्मेदार हैं।"

Created On :  

Tags

Next Story