Strait of Hormuz: अब 24 घंटे व्यापारिक जहाजों की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में होगी आवाजाही! ईरान के सरकारी टीवी का बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने अमेरिका के साथ चलने वाली शांति वार्ता पर रोक लगा दी है। इस बीच दुनियाभर के लिए सबसे अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुखद खबर मिली है। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बढ़ाने के लिए 24 घंटे ट्रांजिट सर्विस को लागू किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेहरान के इस फैसले से गहरा रहा वैश्विक तेल संकट पर रोक लगेगी, ताकि बढ़ते दामों पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान युद्ध का असर! बीते एक महीने में पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ, कमर्शियल एलपीजी के दाम भी बढ़े
ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता
हालांकि, शांति वार्ता रोक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई खास मतलब नहीं है कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर रोक लग गई है। उनका आगे कहना था कि इसके लिए तेहरान ने काफी समय लिया है और उसे परमाणु हथियार बनाने के लिए रोकना है। यही उनके प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े -अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का मसौदा तैयार! जल्द शुरू होगी कमर्शिलय जहाजों की आवाजाही
बातचीत टूटने पर क्या बोले?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि अगर शांति वार्ता टूट जाती है तो उनकी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ईरान की तरफ से बताया गया था कि इजरायल ने लेबनान पर हमला करके सीजफायर समझौते को तोड़ा है। इसी के साथ कहा था कि अमेरिका के साथ आगे की बातचीत नहीं हो पाएगी। इसको लेकर ट्रंप से पूछा गया तो उनका कहना है, "सच कहूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बातचीत खत्म हुई या नहीं। मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। अगर खत्म हो गई है, तो हो गई है। अगर नहीं हुई है, तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ज्यादा समय लिया। सच कहूं तो यह बातचीत अब काफी उबाऊ लगने लगी थी।"
Created On :   2 Jun 2026 9:01 PM IST











