भूकंप के झटके: इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया
इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसकी गहराई काफी अधिक होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रही।

रोम, 2 जून (आईएएनएस)। इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसकी गहराई काफी अधिक होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रही।

इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान (आईएनजीवी) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात 12:12 बजे आया। इसका केंद्र दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट से दूर समुद्र में स्थित था।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि कैलाब्रिया, सिसिली, कैम्पानिया और पुगलिया सहित दक्षिणी इटली के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले मार्च में नेपल्स के तट के पास गहरे समुद्र में एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया था। विशेषज्ञों ने उसे क्षेत्र में पिछले कई वर्षों के सबसे मजबूत गहरे भूकंपों में से एक बताया था।

वहीं, जनवरी में इटली के दक्षिणी छोर के निकट आयोनियन सागर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके माल्टा तक महसूस किए गए थे। उस घटना में भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली थी।

रोम स्थित इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने इस भूकंप को सबसे पहले दर्ज किया। माल्टा विश्वविद्यालय के भूकंपीय निगरानी और अनुसंधान समूह द्वारा संचालित भूकंपीय उपकरणों ने भी इसे 5 तीव्रता का बताया। यूरो-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप 58 किलोमीटर की गहराई पर आया और दक्षिणी इटली के रेगियो कैलाब्रिया तट से लगभग 62 किलोमीटर दूर स्थित था।

विशेषज्ञों के अनुसार, इटली यूरोप के सबसे अधिक भूकंप-संवेदनशील देशों में से एक है। इसका प्रमुख कारण यह है कि देश यूरेशियन और अफ्रीकी विवर्तनिक प्लेटों के जटिल संपर्क क्षेत्र में स्थित है, जहां समय-समय पर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jun 2026 8:10 AM IST

Tags

Next Story