अमेरिका: वर्जीनिया हाईवे में धुंध के कारण भिड़े 61 वाहन, 51 घायल

America: 60 vehicles in massive pile-up on Virginia highway
अमेरिका: वर्जीनिया हाईवे में धुंध के कारण भिड़े 61 वाहन, 51 घायल
अमेरिका: वर्जीनिया हाईवे में धुंध के कारण भिड़े 61 वाहन, 51 घायल

डिजिटल डेस्क, विलियम्सबर्ग अमेरिका के वर्जीनिया हाईवे में 61 वाहनों की भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे विलियम्सबर्ग के पास इंटरस्टेट हाईवे 64 के पास हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घने कोहरे और बर्फीली सड़क के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में 50 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

वर्जीनिया पुलिस अधिकारी मिशेल अनाया ने एक बयान में कहा कि "यह दुर्घटना यॉर्क काउंटी में इंटरस्टेट हाईवे 64 पर सुबह 8 बजे से पहले हुई। हाईवे के दोनों तरफ कुछ समय के लिए यातायात बंद कर दिया गया है।" उन्होंने बताया कि, "हादसे में 61 वाहन शामिल थे और 35 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं अब तक किसी की जान जाने की रिपोर्ट नहीं है।"

Created On :   23 Dec 2019 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story