राष्ट्रपति की अपील का असर दिखा, यूक्रेन के हर घर में दिखने लगे हथियार से लेस आम लोग, अपने देश अपने घर की रक्षा को तैयार यूक्रेन

  यूक्रेन और रूस विवाद राष्ट्रपति की अपील का असर दिखा, यूक्रेन के हर घर में दिखने लगे हथियार से लेस आम लोग, अपने देश अपने घर की रक्षा को तैयार यूक्रेन
हाईलाइट
  • यूक्रेन की सेना वहां को लोगों से बहुत ही सभ्य तरीके से पेश आ रही है

 डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  यूक्रेन और रूस के बीच विवाद ने युद्ध का रूप ले लिया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर किये गए हमले को  लेकर रूस  को कई देशो का विरोध का सामना करना पड़  रहा है। इसके बाद भी रूस अपने रूख पर अड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि रूस की सेना जल्द से जल्द यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करना चाहती है। यूक्रेन में कई शहरों से दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं यूक्रेन भी रूस की सेना के सामने डटकर खड़ा हुआ है, और रूसी सेना का जमकर सामना कर रहा है। यूक्रेन की सेना और वहां के लोगों की वायरल हो रहे कई वीडियों और तस्वीरों मे उनके अपने राष्ट्रप्रेम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

                                                                              

सरकार ने कहा है कि पुरूषों का पहला कर्तव्य है कि देश की रक्षा करें। यूक्रेन में पुरूषों  के देश न छोड़ने की बात कही है। खबरों की माने तो यूक्रेन की सेना वहां को लोगों से बहुत ही सभ्य तरीके से पेश आ रही है। सेना पहले ही कह चुकी है जो भी व्यक्ति सेना में शामिल होना चाहते है वे शामिल हो सकते है। इसके साथ ही अधिकारी कह रहे हैं कि लोगों को देश के प्रति जो कर्तव्य है उनको निभाना चाहिए।  

युद्ध में आगे आ रहे यूक्रेनी, सांसदो के हाथों में भी बंदूक 
रूस के आगे भले ही यूक्रेन को कमतर आंका जा रहा हो लेकिन यहां के नागरिक संकट के समय में देश के साथ खड़े है।

                                                                             

यूक्रेन के पुरूष अपने परिवार को लोगों को खासकर महिलाएं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज रहे है,और खुद देश के लिए हथियार उठा रहे हैं। यूक्रेन के आम नागरिकों के साथ ही यहां के सांसदो ने भी रूस के खिलाफ हथियार उठा लिया है। 

                                                                        

पड़ोसी देश आए शरणार्थियों  के लिए आगे  

रूस और यूक्रेन के बीच हो   रहे इस युद्ध में  यूक्रेन के लोगों के लिए कई पड़ोसी देश सामने आए है। इन देशों में यहां के लोगों को शरण लेने के लिए दरवाजे खुले हुए है। रोमानिया,पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, और मोल्दोवा, यूक्रेन से आने वाले नागरिकों को भोजन और कानूनी सहायता भी दे रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें इन देशों ने कई कानूनी  प्रक्रियाओं में भी ढील दे दी है। इन पड़ोसी देशों में यूक्रेन से लोग ट्रेन, कार  और इसके साथ ही कई लोग तो पैदल ही पहुंच रहे है। जिनका इन देशों के अधिकारी स्वागत कर रहे है। 

 

Created On :   26 Feb 2022 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story