US Tariff On India-China: चीन भी तेल के लिए लेता है रूस की मदद, लेकिन फिर भी ट्रंप ने दी टैरिफ से राहत, मार्को रुबियो ने बताई भारत को ना बख्शने की वजह

चीन भी तेल के लिए लेता है रूस की मदद, लेकिन फिर भी ट्रंप ने दी टैरिफ से राहत, मार्को रुबियो ने बताई भारत को ना बख्शने की वजह
  • रूस से चीन भी खरीदता है तेल
  • इसके बाद भी ट्रंप ने नहीं लगाया चीन पर ज्यादा टैरिफ
  • मार्को रुबियो ने बताया कि क्यों ट्रंप ने भारत पर लगाया है ज्यादा टैरिफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लगातार तनातनी देखने को मिल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। वहीं, चीन पर नरमी बरतते हुए नजर आए हैं। ट्रंप ने भारत के प्रति नाराजगी का कारण रूस से तेल खरीदना बताया था। इस कड़ी में ही अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि क्यों चीन को राहत दी गई है। मार्को ने 17 अगस्त को फॉक्स न्यूज से बातचीत की थी और बताया था कि चीन पर अगर रोक लगी तो वैश्विक स्तर पर परेशानी खड़ हो सकती है।

चीन भी खरीदता है रूस से तेल

भारत के साथ-साथ चीन भी रूस से तेल खरीदता है लेकिन फिर भी अमेरिका ने चीन पर कोई भी सेकेंडरी टैरिफ का ऐलान नहीं किया है। वहीं, भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को ने बताया है कि, चीन अगर रूस से तेल खरीदता है तो उसका अधिकांश हिस्सा रिफाइंड करने के बाद वर्ल्ड मार्केट में बेच देता है। अगर ऐसे में चीन का टैरिफ बढ़ाया जाता है तो वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ जाएगी।

चीन पर टैरिफ लगने से क्यों बढ़ेंगी तेल की कीमत?

अगर तेल की कीमतों के बढ़ने के बारे में जानें तो रुबियो ने इसका जवाब भी दिया है। रुबियो ने कहा है कि, अगर चीन पर सेकेंडरी लगता है तो तेल को खरीदने वाला शख्स ज्यादा कीमत चुकाएगा। अगर उसको यहां से तेल नहीं मिला तो वो दूसरा विकल्प भी ढूंढेगा। रुबियो का कहना है कि, यूरोपीय देश इस नीति को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

ट्रंप ने बढ़ाया भारत का टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने पहले कहा था कि अगर भारत ने अपना रुख आसान नहीं रखा तो टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन भारत बिल्कुल भी इसके लिए राजी नहीं था। इसके चलते ही ट्रंप ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और बाद में इसको दोगुना करके 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था।

Created On :   18 Aug 2025 1:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story