Fire Accident in Sea: यमन के अदन समुद्री तट के करीब हुआ बड़ा हादसा, LPG से भरे जहाज में लगी आग, इतना हुआ नुकसान

यमन के अदन समुद्री तट के करीब हुआ बड़ा हादसा, LPG से भरे जहाज में लगी आग, इतना हुआ नुकसान
क्रू मेंबरों में अधिकांश भारतीय मूल के नागरिक बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद एमवी फाल्कन से 23 भारतीय क्रू मेंबरों को तत्काल बचा लिया गया है। हालांकि, अभी भी दो क्रू सदस्य लापता बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, सना। यमन के अदन समुद्री तट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कैमरून के झंडे वाले जहाज एमवी फाल्कन पर जोरदार धमाका हुआ। यह जहाज एलपीजी लेकर दक्षिण-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा था, जो जिबूती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इस जहाज पर हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जहाज पर तैनात सभी 24 क्रू मेंबर सुरक्षित है। हादसे के जानकारी मिलते ही बचाव और राहत दल मौके पर पहुंच गया था। सभी क्रू सदस्यों को जिबूती कोस्ट गार्ड्स को सौंप दिया गया है।

भारतीय मूल के अधिकांश मेंबर

इन क्रू मेंबरों में अधिकांश भारतीय मूल के नागरिक बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद एमवी फाल्कन से 23 भारतीय क्रू मेंबरों को तत्काल बचा लिया गया है। हालांकि, अभी भी दो क्रू सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। जहाज पर हादसा होने के बाद कैप्टन ने इमरजेंसी मदद के लिए मैसेज भेजा, यह मिलते ही EUNAVFOR अस्पाइड की टीम उनकों बचाने के लिए निकल पड़ी।

बचाव टीम ने दी ये जानकारी

EUNAVFOR अस्पाइड के अधिकारियों ने बताया, "एमवी फाल्कन पोत पर कुल 26 सदस्यीय चालक दल मौजूद था, जिसमें से 24 सदस्यों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है और दो अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। बचाए गए क्रू सदस्यों में से 23 भारतीय मूल के नागरिक थे और एक यूक्रेनी मूल का नागरिक था। बचाव अभियान के तहत जहाज से निकाले गए क्रू सदस्यों को जिबूती बंदरगाह पर तट रक्षक बल को सौंप दिया गया, जिसके बाद इस भयानक समुद्री हादसे में घायल हुए नाविकों का इलाज कराया जा रहा है।"

इतना प्रतिशत जला जहाज

इस हादसे की वजह से जहाज का करीब 15 फीसदी भाग आगे की लपटों में आ गया है। इस कारण जहाज को काफी नुकसान पहुंचा है। अभी तक इस घटना की जानकारी सामने नहीं आई है कि जहाज पर आग कैसी लगी। इस मामले की जांच जारी है और साथ ही लापता लोगों को भी खोजने का काम किया जा रहा है।

Created On :   20 Oct 2025 11:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story