Japan First Woman PM: जापान में बनी साने ताकइची पहली प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए बताई ये बात

जापान में बनी साने ताकइची पहली प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने बधाई देते हुए बताई ये बात
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की बड़ी प्रशंसक बताया गया है। आयरल लेडी को तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। जो अपने देश की चौथीं प्रधानमंत्री बनने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान की साने ताकइची, जो आयरन लेडी के नाम से मशहूर है। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही है। वे जापान की निचली संसद से भारी मतों से विजय हुई हैं। उनकी जीत को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। साने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता है। उन्हें ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की बड़ी प्रशंसक बताया गया है। आयरल लेडी को तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। जो अपने देश की चौथीं प्रधानमंत्री बनने जा रही है।

साने के सामने खड़ी है ये चुनौती

साने ताकइची की उम्र 60 साल है और वह अपनी पार्टी की रूढ़िवादी विचार की नेता है। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्य मानी जाती है। उनकी राजनीति छवि बहुत मजबूत और कड़े फैसले लेने वाली रही है। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उनके सामने कई चुनौतियां होगी। इसमें सबसे पहले देश की आर्थिक मंदी से लड़ाई लड़ना। इसके अलावा, अमेरिका और जापान के संबंधों को पटरी पर लाना। और सबसे अहम काम पार्टी के भीतर मची उथल-पुथल को एकजुट करना उनके लिए चुनौती हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जापान में अक्सर प्रधानमंत्री बदलते रहते है, लेकिन साने की जीत से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस महिला नेतृत्व की वजह से देश में नया अध्याय जुड़ गया है। उनके नेतृत्व से वहां की जनता उम्मीद लगाई हुई है कि जापान की नीति और अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल पाएगी।

साने की कानून पास करने की लिए करनी होगी मशक्कत

साने ने प्रधानमंत्री के पद पर तो विजय पा लगी है, लेकिन उन्हें संसद में कानून पास कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। क्योंकि उनके नए गठबंधन में अभी तक संसद के दोनों सदनों में पर्यात बहुमत नहीं है। अगर उन्हें कोई नया कानून पास करना होगा तो इसके लिए उन्हें विपक्षी दलों के का हाथ थामना होगा। अगर उनकी सरकार में ठीक से तालेमेल नहीं बैठता है तो ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री की कुर्सी गवानी पड़ सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, साने ताकइची इससे पहले हेवी-मेटल ड्रमर और बाइकर भी रह चुकी है। उन्होंने राजनीति में पहला कदम में साल 1993 में रखा था। वे अपने गृहनगर नारा से पहली बार चुनाव जीती थी। इसके बाद से वह आर्थिक सुरक्षा, आतंरिक मामलें और लैंगिक समानता जैसे कई पदों पर रह चुकी है।

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कही ये बात

साने के चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वे ताकाइची के साथ मिलकर भारत और जापान के रिश्तों को और मजबूत करेंगे। जिसमें दोनों देशों की राजनीति, वैश्विक साझेदारी समेत कई मुद्दे शामिल है। उन्होंने आगे लिखा, "हमारे गहरे संबंध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।"

Created On :   21 Oct 2025 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story