Trump-Putin Meeting: अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, 3 घंटे तक चली बैठक, 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

- ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाकात
- रूस-यूक्रेन युद्ध पर हुई लंबी चर्चा
- जेलेंस्की से जल्द मिल सकते हैं ट्रंप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात अलास्का में हुई। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों को लेकर 3 घंटे तक लंबी बातचीत हुई। इनमें यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-रूस संबंध जैसे मुद्दे शामिल थे। ट्रंप के मुताबिक, यह बैठक काफी पॉजिटिव रही है। दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जो केवल 12 मिनट ही चली। आपको बता दें कि, साल 2019 के बाद यह पहली बार है जब ट्रंप और पुतिन-आमने सामने मिले हों।
ट्रंप जल्द करेंगे जेलेंस्की से बात
डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि पुतिन के साथ उनकी बैठक पॉजिटिव रही। कई चीजों पर सहमति बन गई है लेकिन कुछ अहम मुद्दे अभी भी बचे हैं। ट्रंप ने मीटिंग के बाद कहा कि वह जल्द यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत करेंगे।
12 मिनट तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस के आखिर में पुतिन ने अंग्रेजी में अमेरिकी राष्ट्रपति को मॉस्को आने का निमंत्रण भी दिया।
'2022 में ट्रंप राष्ट्रपति होते तो...'
व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप 2022 में प्रेसिडेंट होते तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा ही नहीं होते। पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस तनाव के पीछे की जड़ तक पहुंचना चाहते हैं।
Created On :   16 Aug 2025 10:03 AM IST