जापान के इबाराकी प्रान्त में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप,मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी
![जापान के इबाराकी प्रान्त में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप,मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी जापान के इबाराकी प्रान्त में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप,मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/11/804260_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |1 Nov 2021 5:20 AM GMT
भूकंप जापान के इबाराकी प्रान्त में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप,मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी जानकारी
हाईलाइट
- अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। सोमवार को जापान के इबाराकी प्रान्त में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। ये जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:14 बजे आया, जिसका केंद्र 36.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 140.6 डिग्री पूर्व देशांतर और 60 किमी की गहराई पर था। अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
(आईएएनएस)
Created On :   1 Nov 2021 7:01 AM GMT
Next Story