मैकडोनाल्ड के CEO के थे महिला कर्मी से प्रेम संबंध, कंपनी ने किया फायर

McDonald’s CEO fired over relationship with employee
मैकडोनाल्ड के CEO के थे महिला कर्मी से प्रेम संबंध, कंपनी ने किया फायर
मैकडोनाल्ड के CEO के थे महिला कर्मी से प्रेम संबंध, कंपनी ने किया फायर

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी फास्ट-फूड चेन मैकडोनाल्ड ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की छुट्टी कर दी है। सीईओ स्टीव ईस्टब्रुक के कंपनी की एक अज्ञात कर्मी के साथ प्रेम संबंध थे। कंपनी ने इसे नीतियों का उल्लंघन माना है जिसकी वजह से उन्हें निकाला गया है। ईस्टब्रुक को 2015 में कंपनी का सीईओ बनाया गया था। 

कंपनी की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि "चूंकि कंपनी ने वरिष्ठ प्रबंधन को अन्य कर्मियों से रिश्ता रखने पर प्रतिबंध लगा रखा है, चाहे वे उनके निर्देशन में काम कर रहे हों या नहीं। इसीलिए स्टीव ईस्टब्रुक को फायर किया गया है।

मार्केटवाच के अनुसार ईस्टरब्रुक ने एक मेमो में अपने रिश्ते की बात स्वीकारते हुए कर्मियों को एक ई-मेल भेजा और कहा कि उनसे गलती हुई। 

उन्होंने पत्र में लिखा, कंपनी की नीतियों को देखते हुए मैं स्वीकार करता हूं कि अब मेरा आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैक डोनाल्ड ने कहा कि स्थिति का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद उसने पिछले सप्ताह ईस्टरब्रुक को निकालने पर मुहर लगा दी गई थी।

ईस्टरब्रुक के प्रवक्ता डिजीरी मूर ने कहा कि ईस्टरब्रुक कंपनी में बिताए अपने वक्त के लिए बेहद शुक्रियामंद हैं। उन्होंने अपनी गलती मान ली है और वह कंपनी के फैसले का समर्थन करते हैं।

ईस्टरब्रुक 2015 में सीईओ बने थे जब फूड चेन के कस्टमर्स में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही थी। उस साल पहली तिमाही में मैकडी के कुल मुनाफे में 33 फीसदी की कमी आई थी। ईस्टरब्रुक के कमान संभालने के बाद से कंपनी के शेयरों में उछाल आया और मैकडी यूएस की फास्ट फूड की बिक्री में शीर्ष स्थान पर आ गया।

पिछले साल, ईस्टरब्रुक को सैलरी के तौर पर 159 लाख डॉलर का भुगतान हुआ था।

ईस्टरब्रुक (52) को निकाले जाने के बाद कंपनी के अमेरिका प्रमुख क्रिस कैंपजिंस्की को कंपनी का नया अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है। नए सीईओ ने ईस्टरब्रुक के बारे में कहा, स्टीव मुझे मैक डोनाल्ड में लाए थे और वे एक धैर्यवान और सहायक संरक्षक थे।

Created On :   4 Nov 2019 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story