रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो टूक, यूक्रेन सैन्य कार्रवाई बंद करे, तभी रूकेगा युद्ध

Russian President Vladimir Putin bluntly, Ukraine should stop military action, only then will the war stop
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो टूक, यूक्रेन सैन्य कार्रवाई बंद करे, तभी रूकेगा युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो टूक, यूक्रेन सैन्य कार्रवाई बंद करे, तभी रूकेगा युद्ध
हाईलाइट
  • यूक्रेनी सेना हथियार डाले तभी रूकेगा युद्ध

डिजिटल डेस्क, कीव। यू्क्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगन के साथ फोन पर बातचीत में कहा कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को तभी बंद किया जा सकता है। जब यूक्रेन अपने सैन्य अभियान को बंद करे तथा मास्को की बात को मान ले। रूसी मीडिया के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति से व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया कि वे बगैर अपनी शर्तें माने यूक्रेन में अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री समेत दुनिया के कई नेताओं ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है। लेकिन पुतिन किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। बल्कि पुतिन ने कहा है कि उन्होंने नरसंहार रोकने के लिए यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन साफ कर चुके हैं कि जब तक यूक्रेनी सेना अपनी हथियार डाल नहीं रही है, रूस युद्धविराम नहीं कर सकता है। 

रूस पश्चिमी देशों के साथ यूक्रेन की नजदीकी और नाटो में शामिल होने के खिलाफ बीते 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। तब से लगातार युद्ध जारी है और आज ग्यारहवां दिन हो गया है। रूस ने जोर देकर कहा है कि जब तक यूक्रेन की सैन्य क्षमता नष्ट नहीं हो जाती और देश नव नाजियों से मुक्त नहीं हो जाता है, तब तक रूस युद्ध जारी रखेगा। इसी बीच एक बार फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है, दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे 45 मिनट तक बातचीत चली है।

 

 

      
 

Created On :   6 March 2022 5:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story