तालिबान का फरमान, लंबी यात्रा पर नहीं जा सकती महिलाएं

Taliban decree, women cannot go on long journey
तालिबान का फरमान, लंबी यात्रा पर नहीं जा सकती महिलाएं
अफगान महिलाओं पर अत्याचार जारी तालिबान का फरमान, लंबी यात्रा पर नहीं जा सकती महिलाएं
हाईलाइट
  • अफगान महिलाओं के मानवाधिकार का हो रहा हनन
  • तालिबान का अफगान महिलाओं परअत्याचार जारी

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान वहां की महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने में पीछे नहीं हट रहा है। कभी लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी तो कभी महिलाओं की लंबी दूरी यात्रा को लेकर फरमान वाला तालिबान का क्रूर चेहरा सामने आ ही जाता है। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को तब तक यातायात सुविधा प्रदान नहीं की जाए जब तक कि उनके साथ कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार मौजूद न हो।

महिलाओं के मानवाधिकार को हो रहा हनन
आपको बता दें कि जब से तालिबान ने अफगानिस्तान से जबरन सत्ता हासिल किया तभी से महिलाओं के ऊपर सख्ती बरतना शुरू कर दिया था। सत्ता में आते ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के कई वीडियो भी सामने आये थे। तालिबान महिलाओं के मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। आपको बता दें कि शिष्टाचार से जुड़े मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस में सभी वाहन मालिकों के हिजाब हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही बैठाने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक अकिफ मुहाजिर ने रविवार को न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि 72 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाली महिलाओं केस साथ उनके परिवार के सदस्य या फिर रिश्तेदार साथ नहीं है तो उन्हें यातायात की पेशकश नहीं की जानी चाहिए।

हिजाब पहनना अनिवार्य
आपको बता दें कि कट्टरपंथी तालिबान ने अफगान महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है। यहां तक कि महिला न्यूज़ एंकर को स्कार्फ पहनने की बातें कही गई थी। खबरों के मुताबिक कुछ दिन पहले मंत्रालय ने अफगानिस्तान के टेलीविजन चैनलों से उन कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया था, जिसमें महिलाएं शामिल रहीं। तालिबान के इन हरकतों की पूरे विश्व में आलोचना हो रही है।

Created On :   26 Dec 2021 6:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story