बिकनी पर मचा बवाल, जानिए कौन है वो मॉडल जिसकी बिकनी पर भड़का था अफगानिस्तान?

Who is Vida Samadzai, wearing a bikini created a ruckus in Afghanistan
बिकनी पर मचा बवाल, जानिए कौन है वो मॉडल जिसकी बिकनी पर भड़का था अफगानिस्तान?
अफगानिस्तान और बिकनी बिकनी पर मचा बवाल, जानिए कौन है वो मॉडल जिसकी बिकनी पर भड़का था अफगानिस्तान?
हाईलाइट
  • मॉडल की बिकनी पिक पर अफगानिस्तान में बवाल

डिजिटल डेस्क, तालिबान। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया अफगानिस्तान में रह रहे लोगों की सुरक्षा एवं सलामती के लिए प्रार्थना कर रही है। जबसे तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभाली है। तब से अफगान के लोग खासकर महिलाएं घरों में कैद हो गई हैं, साथ ही महिलाओं ने अलमारी में बंद पड़े बुर्के निकालने शुरू कर दिए हैं। आज से पहले एक ऐसा भी दौर था जब औरतों के पहनावे पर इतनी कड़ाई नहीं थी। इसी समय विदा समदजई ने पहली बार मिस अफगानिस्तान का खिताब अपने नाम किया था। 

Banned over bikini: Miss Afghanistan Vida Samadzai

अफगानिस्तान के काबुल में जन्मी विदा समदजई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा काबुल से की है। 1996 में विदा अमेरिका शिफ्ट हो गई थी।  जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा अमेरिका से पूरी की। अमेरिकन सिटीजनशिप अपनाने के बाद से वह अमेरिका में ही रह रही हैं।

Please send a good psychiatrist to the Bigg Boss house' - Rediff.com Movies

साल 2003 विदा समदजई ने पहली बार मिस अफगानिस्तान का खिताब अपने नाम किया था। साथ ही विदा ने अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट (Miss Earth 2003 Edition) में भी हिस्सा लिया था। जिसमें उन्हें इस प्रतियोगिता में "ब्यूटी फॉर द कॉज" का खास सम्मान दिया गया था। इस प्रतियोगिता में रेड बिकनी पहन कर रैंप वॉक करने को लेकर अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में काफी हंगामा हुआ था। कहा गया था कि इस तरह इस्लामी महिला का अंग प्रदर्शन इस्लामिक और अफगानिस्तान के नियम के खिलाफ है। और इस पर उन्होंने विदा की कड़ी आलोचना की थी। अफगानिस्तान के नागरिक भी विदा के रैंप वॉक को लेकर भड़क गए थे। 

Ten years of terror: Afghanistan war in pictures | Daily Mail Online


विदा समदजई ने साल 2005 में मिस अमेरिका का टाईटल अपने नाम किया था। इतना ही नहीं विदा मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में 2011 के सीजन 5 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 
विदा ने अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक को देखा है। 2003 में अंतराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के प्रतियोगिता के दौरान विदा ने बीबीसी के एक इंटरव्यूव में अफगानिस्तान की महिलाओं की स्थिति के बारे मे बताया था। 

Banned over bikini: Miss Afghanistan Vida Samadzai


विदा ने उस वक्त तालिबान के आतंक खत्म होने की खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि हम अफगानी महिलाएं भी समझदार, खुबसूरत और प्रतिभाशाली होती हैं। आतंक खत्म होने के बाद अब बच्चियां स्कूल, कॉलेज जा सकेंगी, औरतें भी अब घर से बाहर निकल कर काम कर पाएंगी और अब उन पर कोई बुर्का पहनने को लेकर जोर जबरदस्ती नहीं होगी।  

Banned over bikini: Miss Afghanistan Vida Samadzai 

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। साथ ही विदा ने एक पेपर कटिंग भी शेयर की है जिसकी हेडलाइन में यह लिखा है कि अब मेरी आँखों में अब आंसू नहीं बचे है। जिससे विदा के दुख तकलीफ का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

Created On :   19 Aug 2021 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story