Nimisha Priya Case: निमिषा प्रिया की फांसी रुकने के बाद अब उनकी रिहाई की खबर! डॉक्टर के एल पॉल ने किया ये दावा

निमिषा प्रिया की फांसी रुकने के बाद अब उनकी रिहाई की खबर! डॉक्टर के एल पॉल ने किया ये दावा
  • ब्लड मनी को लेकर चल रहा मामला
  • केरल के ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद ने किया कॉल
  • मोदी सरकार निमिषा प्रिया की कर रही हर संभव मदद

डिजिटल डेस्क, सना। निमिषा प्रिया की फांसी रुकने के बाद अब उनकी रिहाई की खबर सामने आई है। उनके केस में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर के एल पॉल ने दावा किया है कि निमिषा प्रिया को यमन की जेल से जल्द रिहा कर और भारत भेज दिया जाएगा। बात दें कि उन पर अब्दो महदी की हत्या का करने के आरोप लगे हैं, इस केस में लंबे से समय से यमन की सना जेल में कैद है।

ब्लड मनी का ऑफर

निमिषा प्रिया पर अपने क्लीनिक पार्टनर अब्दो महदी की हत्या करने का आरोप लगा है। साल 2017 में उनकी हत्या कर दी गई थी और उनके शव को पानी की टंकी में फेक दिया था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब्दो महदी को नशे का अधिक डोज दिया गया था, इसके कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। इस बीच प्रिया के परिजनों ने पीड़ित के परिवार वालो को ब्लड मनी भी ऑफर किया था, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद यमनी कोर्ट ने इसी साल की 16 जुलाई को फांसी की तारीख तय कर दी गई थी, मगर एन वक्त पर उसे टाल दिया गया था।

इनके एक कॉल पर टली फांसी

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी रुकवाने का काम केरल के ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद को बताया जा रहा है। उन्होंने यमन में कई करीबियों से बात की थी। जिसके बाद एक बैठक बुलाई गई, जिसके बाद से निमिषा प्रिया की फांसी टालने पर फैसला सुनाया गया। बताया जा रहा है कि अब दोनों परिजनों के बीच ब्लड मनी को लेकर बातचीत जारी है। अगर सहमति बन जाती है तो प्रिया को जेल से रिहा कर दिया जा सकता है।

भारत सरकार ने भी निमिषा प्रिया केस में हर संभव मदद करने का दावा किया है। इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फेंस की दौरान की थी और उन्होंने कहा कि इस केस के लिए एक वकील भी नियुक्त किया गया है। वहीं, इस मामले में डॉ. के एन पॉली भी अहम भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने कहा कि निमिषा के बारे में जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Created On :   22 July 2025 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story