पीएम का ऑस्ट्रिया दौरा: आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत हुए भारत और ऑस्ट्रिया, रूस यूक्रेन युद्ध पर भी हुई अहम चर्चा

आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत हुए भारत और ऑस्ट्रिया, रूस यूक्रेन युद्ध पर भी हुई अहम चर्चा
  • पीएम मोदी ने किया ऑस्ट्रिया का दौरा
  • ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से की मुलाकात
  • संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया में पहला दौरा किया। यहां उन्होंने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी और कार्ल नेहमर ने रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत-ऑस्ट्रिया के रणनीतिक संबंधों पर वार्ता की। हाल ही में पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया था। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दुनिया में युद्ध की कोई स्थान नहीं है। इसके अलावा पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में अपने दौरे को ऐतिहासिक और खास बताने की बात कही।

पीएम मोदी और कार्ल नेहमर ने कई मुद्दों पर की चर्चा

ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी ने चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने ने बनियादी ढ़ांचे के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल और अपशिष्ट प्रबंधन समेत एआई को भारत और ऑस्ट्रिया के द्वीपक्षीय संबंधों में सशक्त करने पर बातचीत भी की। पीएम मोदी ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि यह युद्ध का समय नहीं है। समस्याओं का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति तब दुखी होता है जब किसी की जान चली जाती है। मासूम लोगों के जान की हानि स्वीकार्य नहीं है। भारत और ऑस्ट्रिया शांति और स्थिरता की बहाली के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं।"

भारत-ऑस्ट्रिया ने की आंतकवाद की आलोचना

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, "भारत और ऑस्ट्रिया आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। हम इस बात पर सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है। लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों की मजबूत नींव हैं। मुझे खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया आने का मौका मिला।"

सोशल मीडिया एक्स पर ऑस्ट्रिया के चांसलर ने कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी की बातों पर हामी भरी। उन्होंने कहा, "पश्चिम और दक्षिण के देशों को स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में चुने गए रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होना चाहिए। इस संबंध में भी भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।" ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, "यूक्रेन में हो रहा युद्ध अब समाप्त होना चाहिए। इसके लिए ऑस्ट्रिया संवाद स्थापित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगा।"

Created On :   10 July 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story