रूस दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को में सैनिक समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ की

  • भारत और रूस के संबंधों पर पुतिन की सराहना की
  • पिछले 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं-मोदी
  • 17 बार मिले पुतिन और मोदी

डिजिटल डेस्क, मास्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मास्को में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने वहां भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित किया।

रूस दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा भारत और रूस के संबंधों के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन की सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक इस साझेदारी को मजबूती देने के लिए शानदार काम किया है। पिछले 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं। ये सारी बैठकें विश्वास और आदर को बढ़ाने वाली रही हैं। जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे तब राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत पहुंचाने में मदद की थी इसके लिए मैं उनका एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना।

.पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा भारत सिर्फ 10 वर्षों में अपने एयरपोर्ट की संख्या को दोगुना कर देता है तो दुनिया कहती है कि भारत सच में बदल रहा है। जब भारत सिर्फ 10 साल में 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है तो दुनिया को भारत की ताकत का अनुभव होता है। आज भारत डिजिटल पेमेंट्स के नए रिकॉर्ड बना रहा है।

Created On :   9 July 2024 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story