PM Modi in Maldives: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'पीएम मोदी और मालदीव राष्ट्रपति के साथ व्यापक तौर पर हुई बातचीत'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया, कहा- पीएम मोदी और मालदीव राष्ट्रपति के साथ व्यापक तौर पर हुई बातचीत
  • पीएम मोदी और मालदीव राष्ट्रपति के साथ व्यापक तौर पर हुई बातचीत
  • दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बढ़िया तलमेल
  • मालदीव सुरक्षा से संबंधित मामलों पर दिखाता गंभीरता

डिजिटल डेस्क, माले। प्रधानमंत्री दो दिवासीय मालदीव की यात्रा पर है। इस बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री से बीते शुक्रवार को सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मीटिंग में चीन का मुद्दा उठाया गया था? इसके जबाव में उन्होंने कहा कि मालदीव ने सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को अहम बताते हुए भारत के साथ सहयोग को लेकर करने की प्रतिबद्धता दिखाई है।

विक्रम मिस्री ने आगे कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति ने साफ करते हुए कहा कि मालदीव सुरक्षा से संबंधित मामलों पर गंभीरता दिखाता है और भारत के साथ भी अच्छा सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बढ़िया तलमेल बना हुआ है और हमेशा संपर्क बना रहता है।

पीएम मोदी ने अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान मालदीव राष्ट्रपति के साथ व्यापक तौर पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने करोबार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम इलाकों में साझेदारी को लेकर बातें हुए और उनको गहरा करने पर सहमति बनी।

विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत हमेशा उन सभी विषयों पर मालदीव के साथ काम करता रहेगा, जो क्षेत्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकता हैं। वहीं, दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक दूसरे के बीच उच्च स्तर पर संवाद बना हुआ है।

विक्रम मिस्री ने सूचना दी है कि मीटिंग के बाद जो अहम समझौता हुआ। इसमें भारत को मालदीव जो कर्ज चुकाता है, इसमें 40 फीसदी की कमी आएगी।

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते हमेशा समुद्र जैसे गहरे और इतिहास से भी काफे पुराने हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए हमेशा पहले दोस्ती आती है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मालदीव की दोस्ती हर परिस्थिति में सफेद और साफ बनी रहेगी।

भारत ने मालदीव को आर्थिक सहायता देने की घोषणा है कि जिसमें 4,850 करोड़ रूपए देगे। इसके अलावा दोनों देशों के मध्य फ्री व्यापार समझौता भी जल्द होने वाला है। अंतिम सहमति बाकी है।

Created On :   26 July 2025 1:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story