अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस से तेल खरीदने पर भारत को लेकर दिया बेतुका बयान, भारतीय लोगों की कीमत पर ब्राह्मण कमा रहे हैं मुनाफा

राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस से तेल खरीदने पर भारत को लेकर दिया बेतुका बयान, भारतीय लोगों की कीमत पर ब्राह्मण कमा रहे हैं मुनाफा
  • भारतीय लोगों की कीमत पर भारी मुनाफा कमा रहे हैं ब्राह्मण इसे रोकने की जरूरत -नवारो
  • भारत पर लगाया था रूस से सस्ते तेल खरीदने के जरिए यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप
  • टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप प्रशासन अपने ही मुल्क अमेरिका में घिरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर बेतुका विवादित बयान दिया है। भारत पर निशाना साधता हुए नवारो ने कहा रूस से तेल खरीदने को लेकर कहा भारतीय लोगों की कीमत पर ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं।

हालांकि पीटर नवारो ने पीएम मोदी को महान नेता बताते हुए कहा है भारतीय लोग, इस बात को समझें कि यहां क्या चल रहा है। ब्राह्मण लोग भारतीय लोगों की कीमत पर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। नवारो ने कहा हमें इसे रोकने की जरूरत है।

आपको बता दें कि पीटर नवारो ने रूस से तेल खरीदने पर लगातार कई विवादित बयान दे रहे है। नवारो ने भारत पर सस्ते तेल खरीदने के जरिए रूस के युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। नवारो ने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है तो उसे अमेरिकी टैरिफ में सीधे 25% की राहत मिल जाएगी।

व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी ने यह भी कहा था कि यूक्रेन में शांति का रास्ता कुछ हद तक नई दिल्ली से होकर जाता है। नवारो ने यूक्रेन युद्ध को मोदी का युद्ध कहा था। ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप प्रशासन अपने ही मुल्क अमेरिका में घिरा हुआ है। कई राजनेता, पत्रकार और अधिकारी ट्रंप की इस योजना का विरोध कर चुके है।

Created On :   1 Sept 2025 11:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story