Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए पैदा हुई कूटनीतिक रुकावट, यूरोपीय देशों को लेकर रूसी मंत्री लावरोव ने कही ये बात

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए पैदा हुई कूटनीतिक रुकावट, यूरोपीय देशों को लेकर रूसी मंत्री लावरोव ने कही ये बात
  • रूस-यूक्रेन सीजफायर के लिए यूरोपीय देशों की मध्यस्था बर्दाश्त नहीं
  • रूसी विदेश मंत्री ने यूरोपीय देशों पर लगाए ये आरोप
  • ट्रंप का मानना है कि दोनों देशों की बीच द्विपक्षीय हो बैठक

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को रोकने के लिए शांती वार्ता की जा रही है। इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूरोपीय देशों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता चल रही है, लेकिन पश्चिमी देश इसमें बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रूकावट कूटनीतिक गतिविधियों के कारण पैदा हो रही है।

बहाने की तलाश में यूरोपीय देश

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हो, लेकिन यूरोपीय देश इस शांति वार्ता को सफल नहीं होने देने के आरोप रूसी विदेश मंत्री ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश दोनों देशों के बीच शांति वार्ता नहीं चाहते हैं। वह केवल एक बहाने की तलाश कर रहे हैं।

सर्गेई लावरोव ने रूसी सरकारी टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा, "यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अड़ियल रवैया अपना रहे हैं। वे शर्तें रख रहे हैं और किसी भी कीमत पर तत्काल बैठक की मांग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पश्चिमी देश शांति वार्ता को विपल करने के प्रयास में सफल नहीं होंगे।"

मध्यस्था बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं

हाल ही में जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन ऐसा तभी संभव हो पाएगा, जब उनके सहयोगी (यूरोप देश) यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी देते हैं और भविष्य में अगर रूस हमला करता है तो उनको रोका जा सके। इस पर रूस ने कहा कि शांति वार्ता के लिए इस तरह की शर्तों को रूकावट नहीं बनने देना चाहिए। रूस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यूक्रेन में यूरोप देशों की मध्यस्था बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Created On :   24 Aug 2025 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story