रूस-यूक्रेन जंग: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री से हटाकर आंद्रेई बेलौसोव को नियुक्त किया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री से हटाकर आंद्रेई बेलौसोव को नियुक्त किया
  • बेलौसोव बने रक्षा मंत्रालय के प्रमुख
  • अकाउंट्स चैंबर का अध्यक्ष भी होगा नियुक्त
  • पुतिन का 5वां कार्यकाल शुरू हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को हटाने का ऐलान किया है। पुतिन ने मौजूदा रक्षा मंत्री शोइगु की जगह आंद्रेई बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। पुतिन ये बदलाव ऐसे समय पर किया है जब रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बढ़त हासिल किए हुआ है। हाल ही में राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का 5वां कार्यकाल शुरू हुआ है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि शोइगु को राष्ट्रपति के आदेश से रूसी संघ के रक्षा मंत्री के पद से मुक्त करके उन्हें सुरक्षा परिषद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से एबीपी ने बताया कि सर्गेई शोइगु को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया गया है। साथ ही वह रूसी संघ के सैन्य-औद्योगिक आयोग में पुतिन के डिप्टी भी होंगे। सर्गेई 2012 से पुतिन की कैबिनेट में रक्षा मंत्री की भूमिका संभाल रहे थे। पुतिन ने 68 वर्षीय शोइगु को रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया है। आपको बता दें रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध छिड़ा हुआ है। अभी तक जंग में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है,कई लोग बेघर हो गए है। कई ईमारतें मिसाइल हमलों में ध्वस्त हो गई है।

प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि सुरक्षा परिषद के पिछले सचिव निकोलाई पेत्रुशेव को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेलौसोव को रक्षा मंत्रालय के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का निर्णय सुरक्षा ब्लॉक से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि रूसी सैन्य विभाग का बजट पहले से ही 1980 के दशक के स्तर के करीब पहुंच रहा है, जो बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि बेलौसोव इससे पहले रूस के पहले उपप्रधानमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। 65 वर्षीय बेलौसोव ने आर्थिक मुद्दों पर पुतिन के सहायक, रूसी संघ के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी संघ सरकार के अर्थशास्त्र और वित्त विभाग के निदेशक, सामान्य निदेशक के पदों पर कार्य किया.इन्हें पुतिन का काफी करीबी माना जाता है।

राष्ट्रपति पुतिन ने अकाउंट्स चैंबर के अध्यक्ष के रूप में बोरिस कोवलचुक को नियुक्त करने का भी प्रस्ताव रखा, यह पद 1.5 साल से खाली था। युद्ध के तीसरे वर्ष में प्रवेश करते ही यूक्रेन ने भी अपनी रक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था। पिछले साल सितंबर में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री के रूप में ओलेक्सी रेजनिकोव की जगह ली और रुस्तम उमेरोव को इस पद के लिए नामित किया।

Created On :   13 May 2024 5:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story