अमेरिका: संघीय अप्रवासन प्राधिकरण ने लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया

संघीय अप्रवासन प्राधिकरण ने लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया
  • सामाजिक संगठनों ने किया विरोध, कई स्थानों पर पुलिस से भिड़त
  • देशभर में छापेमारी अभियान चला रहा अप्रवासन विभाग
  • प्रदर्शनाकिरयों ने अप्रवासन विभाग को लॉस एंजेलिस से बाहर जाने को कहा

डिजिटल डेस्क, लॉस एंजेलिस। अमेरिका में संघीय अप्रवासन प्राधिकरण ने लॉस एंजेलिस में अवैध अप्रवासियों के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान अप्रवासियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों और सामाजिक संगठनों के लोगों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुछ दिन पहले सैन डिएगो और मिनेपोलिस में भी अप्रवासन विभाग और सामाजिक संगठनोंमें भिड़ंत हुई थी।

होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अप्रवासन और कस्टम विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। गलत कागजों के आधार पर रहे अवैध अप्रवासियों की सूचना मिलने पर अप्रवासन विभाग ने लॉस एंजेलिस के फैशन जिले में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि लॉस एंजेलिस की मेयर ने अप्रवासन विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की और इसे लोगों को डराने की कोशिश बताया। सामाजिक संगठन कोएलिशन ऑफ ह्युमन इमीग्रेंट राइट्स की कार्यकारी निदेशक एंजेलिका सालेस ने दावा करते हुए कहा है कि सात ठिकानों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें ट्रंप अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है। ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों को पकड़कर उन्हें निर्वासित किया जा रहा है। संघीय अप्रवासन प्राधिकरण देशभर में जगह-जगह छापेमारी कर अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले रहा है। विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कई अपराधी हैं। कई प्रदर्शनकारी अवैध अप्रवासियों को रिहा करने की मांग कर रहे है। इनमें से कुछ लोगों ने अप्रवासन विभाग को लॉस एंजेलिस से बाहर जाने को कहा।

Created On :   7 Jun 2025 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story