Japan Earthquake News: जापान में दूसरी बार भूकंप के तेज झटके, 6.0 की तीव्रता से हिली धरती

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। यह रविवार (23 अगस्त) को देश के होक्काइडो प्रांत में आए हैं। इनको लेकर जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी JMA ने बताया कि होक्काइडो में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई है। बताया गया है कि दूसरा झटका स्थानीय समय के अनुसार रात 10:45 बजे आया है।
मौसम एजेंसी ने क्या कहा?
मौसम एजेंसी के मुताबिक, दूसरे भूकंप का केंद्र होक्काइडो के उराकावा के तट से दूर समुद्र के नीचे 40 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया। हालांकि, अभी तक सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण बताया गया है कि भूकंप की तीव्रता 7 के स्केल पर 4 दर्ज की गई है।
पहले झटकों में 30 से ज्यादा लोग घायल
क्योडो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान के होक्काइडो में आए दूसरे भूकंप से पहले देश के पूर्वी हिस्से में कुछ ही घंटे के भीतर 5.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। इस वजह से राजधानी टोक्यो में काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इन झटकों को लेकर एक दुख की खबर भी सामने आई है। इसकी वजह से 30 से ज्यादा लोग घायल हुए बताए गए हैं।
पहले झटकों में भारी नुकसान
एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि टोक्यो में जब पहले भूकंप के झटके जोरदार महसूस किए गए थे, उस दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक भूकंप आने से घबराकर अपने बेड से नीचे उतरने की कोशिश में कई लोग गिर गए या किसी चीज से टकरा गए। इतना ही नहीं, राजधानी टोक्यो समेत कई अन्य इलाकों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।
हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों बिना दिक्कत की चलती रही। प्रधानमंत्री साने ताकाइची का कहना है कि झटकों से हुए नुकसान के आंकलन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
Created On :   23 Aug 2026 11:28 PM IST











