Mecca Agreement: मक्का एग्रीमेंट में शामिल होगा ईरान? तेहरान को मिला आधिकारिक न्योता, पहुंच रहे आसिम मुनीर

मक्का एग्रीमेंट में शामिल होगा ईरान? तेहरान को मिला आधिकारिक न्योता, पहुंच रहे आसिम मुनीर
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इसके अलावा मक्का एग्रीमेंट को लेकर भी मामला गरमाया हुआ है। इस बीच मुस्लिम देशों की एकजुटता पश्चिम एशिया में देखने को मिल रही है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। इसके अलावा मक्का एग्रीमेंट को लेकर भी मामला गरमाया हुआ है। इस बीच मुस्लिम देशों की एकजुटता पश्चिम एशिया में देखने को मिल रही है। इसी एग्रीमेंट में शामिल होने के लिए ईरान को आधिकारिक न्योता मिला है। मक्का एग्रीमेंट पर पहले से ही पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब हस्ताक्षर कर चुके हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर तेहरान पहुंच रहे हैं। हालांकि, उनका यह दौरा क्षेत्र में शांति स्थापित करने को लेकर बताया जा रहा है।

ईरान प्रस्ताव पर कर रहा विचार

अल मयादीन ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में ईरानी संसद की न्यूज एजेंसी के चीफ मेहदी रहीमी के हवाले से बताया था कि उन्होंने ईरान को मक्का एग्रीमेंट के लिए मिले न्योते के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रस्ताव पर फिलहाल मंथन किया जा रहा है।

इन देशों ने किए हस्ताक्षर

एएफपी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन देशों ने इस मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

ट्रंप ने किया स्वागत

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना कब्जा होने का दावा किया है। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने इस एग्रीमेंट का स्वागत किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है कि आखिरकार पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने इस पर साइन कर ही लिए हैं। उन्होंने इसे साहसिक और ऐतिहासिक कदम बताया है।

बांग्लादेश के विदेश मामलों के नव नियुक्त राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इस डील को लेकर एक बयान जारी किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि बांग्लादेशी राजनयिक बातचीत के जरिए पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत करेंगे।

Created On :   24 Aug 2026 1:01 AM IST

Tags

Next Story