Guinea Landslide: अफ्रीकी देश गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 22 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार को लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से भारी तबाही मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह घटना कोनाक्री के सबसे बड़े लैंडफिल यानि कचरा डंप करने वाले स्थान दार एस सलाम में एक कचरे का पहाड़ ढह गया।
यह भी पढ़े -सिक्किम के नामची में हुए लैंडस्लाइड में 10 मजदूरों की मौत, टनल में मीथेन गैस लीक होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया कि कोनाक्री में रविवार तड़के करीब 3 बजे भारी बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से कचरे का ढेर बहने लगा, इससे भूस्खलन हुआ और लैंडफिल के आसपास बनी झोपड़ियां कचरे के ढेर के नीचे दब गईं। हादसे में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -सिक्किम में लैंडस्लाइड, निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर, रेस्क्यू अभियान में बनी ये गैस मुसीबत
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लैंडफिल के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को पहले ही इलाके को खाली करने के लिए नोटिस दिए जा चुके थे, जिसके बाद कई लोगों ने वहां पर अपने ठिकानों को छोड़ दिया था। वह दूसरी जगह पलायन कर गए थे। हालांकि, जब यह भयावह हादसा हुआ वहां बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।
Created On :   23 Aug 2026 11:34 PM IST












