Namchi Landslide Incident: सिक्किम के नामची में हुए लैंडस्लाइड में 10 मजदूरों की मौत, टनल में मीथेन गैस लीक होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम के नामची में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खनल होने से 27 मजदूर भीतर फस गए थे। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 फंसे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं अन्य बचे हुए लोगों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये हादसा सोमवार को दोपहर 3.40 को हुआ था। इसके बाद कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों का आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए हैं।
ये मामला नामची जिले के मामरिंग का है, जहां पर सुरंग बनाने का काम चल रहा था। एसपी सोनम डोल्मा ने अपने एक बयान में बताया था कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है। बताते चलें कि सोमवार को नामची में लगातार बारिश हो रही थी। इस दौरान ये घटना हुई है।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुरंग के भीतर मीथेन गैस लीक होने की आशंका
इस घटना की जानकारी नामची जिले के प्रशासन को मिलते ही तुरंत मौके पर राहत और बचाव टीमों को भेजा गया। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन बचावकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर मीथेन गैस मौजूद थी। लैंडस्लाइड होने की वजह से वहां मौजूद गैस लीक होने की संभावता जताई गई। इस वजह से सुरंग के भीतर पहुंचे थी रेस्क्यू टीम के सदस्यों को चक्कर आने लगे, कुछ तो बेहोश भी गए थे। इस वजह से रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ।
PM मोदी ने जताया दुख
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 21 जुलाई को दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना का सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। साथ मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशी देने का ऐलान किया है। ये राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।
यह भी पढ़े -दिल्ली में धंसी रोड, सूरत में बाढ़, जबलपुर में गिरी इमारत, खंडाला में लैंडस्लाइड, आवाजाही में बढ़ी परेशानी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
कंपनी ने जारी किया बयान
इस टनल को NHPC लिमिटेड कंपनी बना रही है। उसने इस घटना पर एक बनाया जारी किया है। इसमें उसने बताया, "साउथ सिक्किम के सुमरदुंग स्थित NHPC की तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन हेड रेस टनल (HRT) के अंदर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को दोपहर करीब एक बजे पत्थरों में फंसी संदिग्ध मेथेन गैस के अचानक फटने से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस विस्फोट की वजह से सुरंग में गहरा काला धुआं और जहरीली गैस फैल गई।"
कंपनी का कहना है, "घटनास्थल से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर कुल 25 कर्मचारी फंसे हुए थे, जिनमें से अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए आगे विस्तार से जांच कराई जाएगी। हम सभी रेस्क्यू एजेंसियों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस दुख की घड़ी में NHPC शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।"
Created On :   22 July 2026 12:00 AM IST








