धरती कांपी: ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप के बाद ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।ताइवान की राजधानी में अलार्म बजने लगे। केंद्रीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.0 तीव्रता का भूकंप यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्वोत्तर तट पर लगभग 21 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 69 किलोमीटर (43 मील) गहराई में था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे।
आपको बता दें इससे पहले 28 मार्च को थाईलैंड और म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। 3,600 लोगों की जान चली गई। 7.7 तीव्रता के इस भूकंप ने देश के बहुत बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। भूकंप से कई इलाकों में बिजली, टेलीफोन या सेल कनेक्शन कटगए थे। सड़कें और पुल टूट गए थे।
सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने पिछले दो दिन पहले सोमवार को बताया था कि कि भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,600 तक पहुंच गई है, जिसमें 5,017 लोग घायल हैं। 160 अब भी लापता हैं। बचाव अभियान में 20 देशों के 1,738 कर्मचारी हमारी सहयोग कर रहे थे। उन्होंने 653 जीवित बचे लोगों को खोजने और निकालने में हेल्प की। हालांकि अब सभी को रिटर्न कर दिया है।
Created On :   9 April 2025 9:36 AM IST















