उत्तर कोरिया: तानाशाह किम जोंग उन ने नौसैन्य विध्वंसक जहाज के असफल प्रक्षेपण के लिए तीन शिपयार्ड अधिकारियों को हिरासत में लिया

- 10 दिन में रिपेयर हो सकता है युद्धक जहाज
- विध्वंसक के बाद किम जोंग उन ने नाराजगी दिखाई
- मुख्य अभियंता, पतवार निर्माण कार्यशाला के प्रमुख और प्रशासनिक मामलों के उप प्रबंधक अरेस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने नौसैन्य विध्वंसक जहाज के असफल प्रक्षेपण के लिए तीन शिपयार्ड अधिकारियों को हिरासत में लिया है। यह जहाज उत्तर कोरिया का दूसरा ज्ञात विध्वंसक जहाज है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रविवार को चोंगजिन शिपयार्ड में मुख्य अभियंता, पतवार निर्माण कार्यशाला के प्रमुख और प्रशासनिक मामलों के उप प्रबंधक को अरेस्ट कर लिया। इन तीनों को ही असफल प्रक्षेपण के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। खबर ये भी है कि शिपयार्ड प्रबंधक होंग किल हो को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने जानकारी देतु हए बताया कि 5,000 टन वजनी नौसेना का युद्धपोत बुधवार को चोंगजिन के पूर्वोत्तर बंदरगाह पर लॉन्च समारोह के दौरान वारदात का शिकार हो गया था। दरअसल, युद्धक जहाज इसके पिछले हिस्से पर लगे ट्रांसपोर्ट क्रैडल के अलग हो जाने से क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक जहाज के पूरे नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 10 दिनों में वह रिपेयर हो सकता है।
आपको बता दें विध्वंसक के बाद किम जोंग उन ने नाराजगी दिखाई, उन्हें असफल प्रक्षेपण के बाद शर्मिंदगी उठानी पड़ी। जहाज के विध्वंसक को लेकर किम जोंग उन ने कहा यह एक आपराध है। जो अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने को कहा। इससे दो दिन पहले उत्तर कोरिया की सरकार ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने युद्धक जहाज की असफल लॉन्चिंग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
Created On :   25 May 2025 2:38 PM IST