Trump Tariff: 'भारत को 25 फीसदी टैरिफ में छूट चाहिए तो...' अमेरिकी अधिकारी ने टैरिफ कटौती को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत को 25 फीसदी टैरिफ में छूट चाहिए तो... अमेरिकी अधिकारी ने टैरिफ कटौती को लेकर दिया बड़ा बयान
अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता अभी भी तनाव की स्थिति में अटका हुआ है। इस बीच, अमेरिकी अधिकारी जैमीसन ग्रीन ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता अभी भी तनाव की स्थिति में अटका हुआ है। इस बीच, अमेरिकी अधिकारी जैमीसन ग्रीन ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ में 25 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। लेकिन इसके लिए उसे रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। बता दें कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।

25 फीसदी टैरिफ हटाने के लिए जारी है वार्ता

पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लगाया था। अमेरिका के अधिकारी शुल्क को कम करने के लिए कई महीनों से बातचीत कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बावजूद भी भारत रूस से तेल खरीद रहा है। भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर चुका है यह बात अमेरिकी अधिकारी जैमीसन ग्रीर ने एक बयान में कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से पूरी तरह से तेल की आपूर्ति बंद करना अभी मुश्किल है।

कई चीजें है अनसुलझी

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार जैमीसन ग्रीन ने कहा भारत को रूसी तेल पर मिलने वाली कटौती पंसद है। भारतीय समकक्ष के साथ नियमित रूप से बातचीत के बावजूद इस मोर्चे पर अभी भी कई चीजें अनसुलझी है। इस बीच, भारत ने यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को पक्का किया है। इसे से ट्रंप के व्यापार समझौते के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। इस पर जैमीसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका की बदलतीराष्ट्रीय व्यापार नीति (National Trading Policy) की वजह से भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड डील हुआ है।

जैमीसन ग्रीन ने कहा कि अगर यूरोपीय यूनियन के साथ भारत की डील हो जाएगी तो इसमें सबसे ज्यादा फायदा भारत का होने वाला है। यूरोपीय मार्केट में इंडिया की पहुंच होगी। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका वैश्वीकरण की कुछ समस्याओं को ठीक करने की कोशिश कर रहा है, तब यूरोप वैश्वीकरण पर और जोर दे रहा है।

Created On :   29 Jan 2026 1:30 AM IST

Tags

Next Story