India US Trade Deal: 'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे...' अमेरिकी टैरिफ कटौती पर पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया

जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे... अमेरिकी टैरिफ कटौती पर पीएम मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया
अमेरिकी टैरिफ कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आज हमारे प्यारे मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टैरिफ कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आज हमारे प्यारे मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने इस चर्चा पर खुशी जाहिर की और कहा कि बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि अब मेड इन इंडिया के उत्पादों पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने इस ट्रंप की टैरिफ कटौती पर को शानदार बताया है और कहा कि भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से ट्रंप का धन्यवाद किया है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

फोन पर दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या हुई बातें?

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें व्यापार समेत अन्य बड़े मुद्दे शामिल है। वहीं, ट्रंप ने इस चर्चा को लेकर सोशल मीडिया ट्रूथ पर लिखा, "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं।"

Created On :   3 Feb 2026 12:00 AM IST

Tags

Next Story