Israel’s Election 2026: कौन है गादी आइजेनकोट, जो दे रहे नेतन्याहू को टक्कर, इजरायल में हो रहे चुनाव के बीच कैसा है उनका रूझान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल में 27 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं क्योंकि यह चुनाव इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य तय करेगा। सर्वे के अनुसार, इस चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइजेनकोट के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ नेतन्याहू लगातार अपने अनुभव और सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड के हवाले से जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, आइजेनकोट ओर उनके साथी हमास के भीषण हमले में सुरक्षा में हुई चूकों को मुद्दा बना रहे हैं। आइजेनकोट लगातार इजरायल की जनता के सामने खुद को एक वैकल्पिक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं। अक्टूबर 2023 में हमास ने इजरायल पर भीषण हमला किया। इस दर्दनाक हमले के तीन साल बाद इजरायल में पहली बार आम चुनाव होने जा रहा है।
यह भी पढ़े -जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला IPO, आज शाम 7 बजे तक बोली लगाने का मौका
कौन हैं नेतन्याहू को टक्कर देने वाले गादी आइजेनकोट?
गादी आइजेनकोट इजरायल की याशर पार्टी के नेता हैं। वे साल 2015 से 2019 तक इजरायली सेना के प्रमुख रह चुके हैं। आइजेनकोट ने अक्टूबर 2023 के हमास हमले में अपना 25 वर्षीय बेटा गल मेयर आइजेनकोट खो दिया था। इसके अलावा उनके दो भतीजे भी इस युद्ध में शहीद हो गए थे। इन व्यक्तिगत नुकसानों के कारण वह इजरायली जनता के बीच लोकप्रिय हुए।
नेतन्याहू से क्यों हुआ था मतभेद?
गादी आइजेनकोट हमास के हमले के बाद नेतन्याहू द्वारा बनाए गए युद्ध कैबिनेट का हिस्सा थे। लेकिन युद्ध नीति को लेकर स्पष्टता न होने पर उन्होंने 2024 में नेतन्याहू की युद्ध कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नेतन्याहू पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के पास गाजा के लिए कोई साफ रणनीति नहीं है।
यह भी पढ़े -जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला पहला IPO, आज शाम 7 बजे तक बोली लगाने का मौका
चुनाव में कैसा है रुझान?
आइजेनकोट ने जून में अपनी नई पार्टी लॉन्च की है। इजरायल के चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि उनकी पार्टी काफी मजबूत है और नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के बाद रेस में दूसरे नंबर पर है। लेकिन चुनाव जीतकर सरकार बनाने के लिए उन्हें अन्य दलों के साथ गठबंधन करना ही होगा। वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पकड़ अब भी मजबूत है और उन्होंने भी आइजेनकोट पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
Created On :  
