इजराइल स्वतंत्रता दिवस समारोह: नेतन्याहू का पीएम मोदी को खास न्योता, इजरालियों की जान बचाने वाले पायलट मच्छार भी बनेंगे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के लिए न्योता दिया। दोनों नेताओं ने भारत और इजराइल के मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जताई और अपने खास रणनीतिक संबंधों बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। फोन पर हुई बात में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्टके मौजूदा हालातों पर चर्चा की और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया।
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया न्योता
पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि बातचीत और कूटनीति के जरिए ही इस मुद्दे का हल निकाला जा सकता है। बातचीत के अंत में दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मिथ मच्छार को भी इजरायल के दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और सालों पुराने संबंधों की भी सराहना की।'
यह भी पढ़े -कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में घायलों को बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया सुवेंदु अधिकारी
ईरान को नेतन्याहू की धमकी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को कहा कि इजरायल, ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा, 'हमें ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने के लक्ष्य को पूरा करना होगा। यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। मैंने इस विषय पर राष्ट्रपति ट्रंप से कई बार चर्चा की है, जिसमें दो दिन पहले हुई बातचीत भी शामिल है।'
Created On :   22 Oct 2026 7:07 PM IST














