Tibet Earthquake: भूकंप से फिर कांपा तिब्बत, रिक्टर स्केल पर 7 रही तीव्रता

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत से सटे चीनी कब्जे वाले तिब्बत में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भारतीय समयानुसार गुरुवार (22 अक्टूबर) रात करीब 8 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से लगभग 173 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान के बलूचिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत तक दिखा असर, घरों से भागे लोग, कितनी रही तीव्रता?
वहीं चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप का समय स्थानीय समय के मुताबिक रात साढ़े 10 बजे था। यह भूकंप का केंद्र राजधानी ल्हासा के करीब 400 किलोमीटर दूर था।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
इससे पहले पिछले महीने भी तिब्बत और नेपाल की सीमा के पास भूकंप आया था। यह इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। इसके पहले 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से भीषण बाढ़ आ गई थी। इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, वहीं करोड़ों का नुकसान हुआ था। अभी भी प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है।
तिब्बत में एक साल पहले रिक्टर पैमाने पर लगभग 7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसमें 1 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
भूकंप का केंद्र माउंट एवरेस्ट से लगभग 75 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और नेपाल के करीब था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछली एक सदी यानी 100 साल में प्रभावित हुए इस इलाके में कम से कम 6 तीव्रता वाले 10 भूकंप आ चुके हैं।
तिब्बत का इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। ऐसा जमीन के अंदर भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने की वजह से होता है। इन्हीं प्लेट्स के टकराने से हिमालय का निर्माण भी हुआ था।
Created On :   22 Oct 2026 9:24 PM IST













