लाल सागर में फिर बढ़ा तनाव: 14 भारतीय क्रू सदस्यों से भरी नाव पर हमला! हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप

14 भारतीय क्रू सदस्यों से भरी नाव पर हमला! हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप
लाल सागर में 14 भारतीय क्रू सदस्यों वाली एक नाव पर हमले का दावा किया जा रहा है। ईरान समर्थित यमन के विद्रोही हूतियों ने बताया कि लाल सागर में जुकार द्वीप के पास यह हमला हुआ है।

डिजिटल डेस्क, सना। लाल सागर में 14 भारतीय क्रू सदस्यों वाली एक नाव पर हमले का दावा किया जा रहा है। ईरान समर्थित यमन के विद्रोही हूतियों ने बताया कि लाल सागर में जुकार द्वीप के पास यह हमला हुआ है, जिसे सऊदी अरब की तरफ से अंजाम दिया गया है। हालांकि, सभी क्रू सदस्यों को बचाने का दावा भी किया गया है। इसके साथ ही इस घटना की पूरी जानकारी बाद में देने की बात कही गई है।

'अंतरराष्ट्रीय आवाजाही पर खतरा'

सीजीटीएन यूरोप के मुताबिक, हूतियों ने सऊदी अरब को दुश्मन बताते हुए इस हमले का भी आरोप लगाया है। इस रिपोर्ट में हूतियों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। यह भी बताया गया कि इस कार्रवाई से समुद्र में अंतरराष्ट्रीय आवाजाही के लिए खतरा पैदा होता है। इसे रोकने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट और शायबाह तेल क्षेत्र पर हमला हुआ है। एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है, जबकि दूसरे हमले में एक भारतीय के घायल होने की खबर है।

सऊदी अरब में हुए हमले पर भारत ने क्या कहा?

सऊदी अरब पर हुए हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 21 अक्टूबर को सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के शायबाह ऑयल फील्ड सहित नागरिकों और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचों पर हमला हुआ है, जिसकी भारत कड़ी निंदा करता है।

मंत्रालय ने बताया, "हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। दुर्भाग्य से, इन हमलों में आम नागरिकों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं।" इसके साथ ही सऊदी अरब के साथ खड़े होने की बात भी कही गई है।

Created On :   22 Oct 2026 7:17 PM IST

Tags

Next Story