कम बजट ट्रिप के लिए बेस्ट है होमस्टे? जानें क्या है खासियत

कम बजट ट्रिप के लिए बेस्ट है होमस्टे? जानें क्या है खासियत
कम बजट ट्रिप का बेहतर विकल्प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी की भागदौड़ और व्यस्त शेड्यूल के चलते इंसान अपने परिवार और फैमिली के साथ बहुत कम समय ही बिता पाता है। इसलिए जिंदगी से ब्रेक लेकर अक्सर लोग अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ घूमना-फिरना पसंद करते हैं। लेकिन कोई भी ट्रिप जितनी मजेदार होती है, उतनी ही चैलेंजिंग भी होती है। कहां जाना है, वहां जाकर क्या-क्या करना है और इसके लिए क्या बजट होगा। इन सब की प्लानिंग करते समय लोगों को काफी अजीबो-गरीब चीजों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बीच सबसे अहम बजट ही होता है। इससे ही यह डिसाइड होता है कि आप कहां रुकने वाले हैं और क्या करने वाले हैं।

पहले के समय में लोग कम पैसो से धर्मशाला में रूक जाते थे, और खाने की व्यवस्था अलग से करते थे। हालांकि, धर्मशालाएं अभी भी हैं लेकिन ये ज्यादातर धार्मिक स्थलों पर ज्यादा देखने को मिलती है और इनमें बहुत सारी फैसिलिटीज नहीं मिल पाती है। इसलिए ही समय के साथ-साथ इन सब चीजो में बदलाव आता गया और धर्मशाला की जगह होटल ने ले ली। आज के समय में ज्यादातर लोग होटल में रुकना पसंद करते है, होटलों में सुविधाओ के अनुसार पैसे चार्ज किये जाते है। जो कई बार काफी महंगा हो जाता है। इस समस्या के समाधान के रूप में हम आपको बताने वाले है होमस्टे के बारे जहां आपको कम बजट के अंदर होटल से बेहतर स्टे मिल जाता है।

क्या होता है होमस्टे?

बहुत से लोगो को होमस्टे के बारे में नहीं पता होता तो मजबूरन उन्हें ज्यादा पैसे लगाकर होटल लेना पड़ता है। किसी भी पर्यटक स्थल पर जिन लोगो का घर होता है, वो अपने घर के कुछ कमरों को वहां घूमने आए लोगो को रुकने के लिए दे देते हैं। इसके साथ ही वे उन्हें खाना भी खिलाते है, जिसका वे होटल के मुकाबले बहुत कम पैसा चार्ज करते है। इसे ही होमस्टे कहते हैं। होमस्टे के जरिए आप वहां के कल्चर को काफी अच्छे से जान पाएंगे और वहां की लोकल जिंदगी जीने का आनंद उठा सकते है।

होमस्टे और होटल में अंतर

होटल में ज्यादा कमरे होते है जिनमें बहुत से लोग रहते है, कई बार होटल स्टाफ अच्छे से ध्यान नहीं दे पाता, होमस्टे में कम कमरें होते है लेकिन खातिरदारी अच्छी होती है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो कम बजट में होमस्टे से अच्छी जगह आपके लिए नहीं हो सकती, घर जैसा खाना और घरेलू माहौल यह सब आपको होमस्टे में मिलता है। होटल में रुकने के लिए सिर्फ कमरा ही एक विकल्प होता है, वहीं होम स्टे में अलग-अलग विकल्प होते है जैसे बंगले, हवेली, कुटिया आदी।

Created On :   20 May 2023 6:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story