Gandhi Jayanti 2025: गांधी जयंति पर अगर महात्मा गांधी की इन बातों को उतारेंगे अपने जीवन में, तो सफलता से नहीं रहेंगे पीछे

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को हर साल देशभर में गांधी जयंति धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार भी महात्मा गंधी की 156वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोग न केवल उनके जीवन को याद करते हैं, बल्कि उनके आदर्शों और शिक्षाओं को भी अपने दैनिक जीवन में अपनाने के महत्व को समझते हैं। गांधी जी के सिद्धांत आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके आदर्शों का पालन करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।
इन सिद्धांतों को जरूर रखें याद
सत्य और अहिंसा का मार्ग
गांधी जी हमेशा कहते थे कि सत्य और अहिंसा ही सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। अगर हम अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाएं, तो व्यक्तिगत और सामाजिक संघर्ष कम होंगे और हमारे रिश्तों में भी समझ और भरोसा बढ़ेगा।
स्वच्छता और स्वास्थ्य
बापू ने स्वच्छता को जीवन का अहम हिस्सा माना है। उनके इस विचार से प्रेरित होकर आज भी देशभर में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जारी है। स्वच्छता अपनाने से न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।
सामाजिक समानता
गांधीजी ने हमेशा जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है। उनके विचारों को अपनाकर हम समाज में भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे सभी के बीच सहयोग और समझ बढ़ती है।
नैतिक नेतृत्व
गांधी जी के नेतृत्व की खासियत थी कि उन्होंने हमेशा नैतिकता और ईमानदारी को महत्व दिया है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि कोई भी कार्य करते समय नैतिकता और ईमानदारी से काम करना चाहिए।
साधारण जीवन और संतुलन
गांधी जी ने साधारण जीवन जीने की शिक्षा दी। उनकी सीख हमें सिखाती है कि भौतिकता के पीछे भागने की बजाय संतुलित और सरल जीवन जीना अधिक फलदायक है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 Oct 2025 7:50 PM IST