Sensitivity: क्या आपके दांतों में भी होती है झनझनाहट? सेंसिटिविटी से बचने के लिए क्या करें और क्या न, जानें सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में दांतों में सेंसिटिविटी होना बड़ी आम समस्या बन गई है। इसमें ठंडा, गरम, मीठा या खट्टा कुछ भी खाते ही दांतों में तेज झनझनाहट या दर्द महसूस होता है जो काफी इरिटेटिंग होता है। यह समस्या अक्सर दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) के कमजोर होने, मसूड़ों के सिकुड़ने, गलत तरीके से ब्रश करने या कैविटी की वजह से होती है। अगर समय रहते इसका सही इलाज और देखभाल न किया जाए, तो यह छोटी समस्या आगे चलकर गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो चलिए जानते हैं आपको किन-किन चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है?
इन चीजों पर जरूर करें गौर
जरूरत से ज्यादा गर्म या ठंडा खाना खाने से परहेज करें।
सेंसिटिविटी वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
सॉफ्ट ब्रश का करें उपयोग।
ब्रश को दांतों पर ज्यादा जोर से न रगड़ें।
बहुत ज्यादा खट्टा खाने से परहेज करें।
सेंसिटिविटी से कैसे मिलेगी राहत?
हर दिन दो बार गुनगुने पानी में नमक डाल कर अच्छे से कुल्ला करें।
सरसों के तेल से दातों और मसूड़ों की मसाज करना भी कारगर साबित होगा।
लौंग के तेल का इस्तेमाल करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। कॉटन में थोड़ा सा लौंग का तेल लें और हल्के हाथों से मसूड़ों पर लगाएं।
अगर आपको ज्यादा समस्या होता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   6 Dec 2025 5:40 PM IST













