Caring Tips: क्या आपके घर में भी पेट्स हैं? अगर हां तो जान लीजिए केयर करने का सही तरीका, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

क्या आपके घर में भी पेट्स हैं? अगर हां तो जान लीजिए केयर करने का सही तरीका, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार
अगर आपके घर में भी पेट्स हैं तो उनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्हें समय पर डॉक्टर को दिखाएं, खाना खिलाएं और उनके साथ समय बिताएं। अगर आप छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखेंगे तो उनकी सेहत जल्दी नहीं बिगड़ेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके घर में भी पालतू जानवर हैं? आगर हां तो आप ये अच्छे से समझते होंगे कि पालतू जानवर बिना स्वार्थ के हमसे प्यार करते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब इंसान अकेलापन और तनाव महसूस करता है, तब पेट्स एक सच्चे दोस्त की तरह हमारे जीवन में खुशियां भर देते हैं। कुत्ता, बिल्ली, पक्षी, खरगोश या मछली हर पेट अपने-अपने तरीके से हमारे मूड को बेहतर बनाता है। जब पेट्स हमारे लिए इतना करते हैं तो हमें भी उनका अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। कई लोग तो बस नाम के पेट्स पालते हैं। वो न तो समय पर खाना देते हैं और न ही पानी। ऐसे में जानवरों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि वह डिप्रेस भी हो सकते हैं। जी हां, जानवर भी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पेट्स एकदम स्वस्थ्य रहें तो कुछ चीजों पर गौर करना बेहद जरूरी है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

पेस्ट का कैसे रखें ध्यान?

Pets की देखभाल कैसे करें?

रोज साफ पानी और सही खाना दें

समय-समय पर डॉक्टर को दिखाएं।

वैक्सीनेशन करवाना बेहद जरूरी है।

साफ-सफाई रखें

खेलने और टहलाने का समय दें

प्यार और ध्यान सबसे जरूरी है

छोटा घर हो तो बड़े कुत्ते न पालें

खर्च (खाना, डॉक्टर, ग्रूमिंग) पहले सोच लें

पेट के साथ समय देना जरूरी है

यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा, तो करें सिंपल आई मेकअप, देखें आंखों को अट्रैक्टिव बनाने वाले बेहतरीन आइडियाज

जानें पेट्स पालने के फायदे

अकेलापन दूर होता है।

तनाव कम होता है।

बच्चों में जिम्मेदारी की भावना आती है।

एक्टिव लाइफस्टाइल बनती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 Dec 2025 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story