हरियाली तीज 2025: हरियाली तीज में अपने हाथों को दिखाना है बहुत ही सुंदर, तो इन मेहंदी डिजाइंस को जरूर करें ट्राई, खूबसूरत दिखेंगे हाथ

- हरियाली तीज इस साल 27 जुलाई को मनाई जाएगी
- अपने हाथों को सुंदर करने में ना छोड़ें कोई भी कसर
- इन मेहंदी डिजाइंस को जरूर लगाएं हाथों पर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। साल 2025 में 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। कुछ महिलाएं फलहार व्रत रखती हैं तो कुछ निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही इस दिन सभी महिलाएं बहुत ही सुंदर तरह से तैयार होती हैं। हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित की जाती हैं। जिसमें चूड़ी, बिंदी, बिछिया, मेहंदी जैसी कई चीजें शामिल होती हैं।
साथ ही इस दिन महिलाएं भी 16 श्रृंगार करती हैं। अगर आप भी इस दिन बहुत सुंदर दिखना चाहती हैं और अपने हाथों को भी बहुत ही खूबसूरत बनाना चाहती हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी डिजाइंस लाए हैं, जिनको देखकर आप बहुत ही आराम से अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 July 2025 4:40 PM IST