रेसिपी: सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव को लगाएं मखाने की खीर का भोग, भोग देखकर खुश हो जाएंगे भोलेनाथ!

  • सावन के दूसरे सोमवार भगवान शिव को खिलाए मखाने की खीर
  • मखाने की खीर का भोग पाकर हो जाएंगे खुश
  • मखाने की खीर बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं पूजा अर्चना करते हैं और भगवान शिव का ध्यान करते हैं। सावन के हर सोमवार को भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और भोले बाबा को अपने हाथों से भोग बनाकर चढ़ाते हैं। 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है और इस दिन पीले रंग का बहुत ही महत्व होता है। ऐसे में आप केसर की मखाना खीर चढ़ा सकते हैं। अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि कैसे बनाएं तो हम आपके लिए बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी को खाकर आपका मन तो खुश होगा ही साथ ही भगवान शिव भी बहुत प्रसन्न होंगे। तो चलिए मखाना की खीर बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।

मखाना की खीर बनाने के लिए सामग्री

2 छोटे चम्मच घी

2 कप मखाना

1 लीटर दूध, उबला हुआ

पिस्ता, कटे हुए

बादाम, भीगे और कटे हुए

किशमिश

1/2 कप चीनी

बादाम पाउडर

केसर, भीगा हुआ

वीडियो क्रेडिट- Swaad Anusaar

Created On :   20 July 2025 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story