मानसून टिप्स: बारिश में छिपकलियों ने कर दिया है नाक में दम तो, ये स्प्रे होंगे कारगर साबित

- बारिश में छिपकलियों ने कर दिया है नाक
- इस उपाय से करें समाधान
- स्प्रे होंगे कारगर साबित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई शहरों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश में मच्छरों के आतंक के साथ छिपकलियां भी ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग छिपकलियों से परेशान ही रहते हैं। किचन भी खाली छोड़ कर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि छिपकलियों के खाने में गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है। हम इनसे छुटकारा पाने के लिए पता नहीं बाजार से क्या-क्या खरीद कर लाते हैं। लेकिन इसके बाद भी निराशा ही हाथ आती है। आज हम आपकी परेशानी को जड़ से खत्म करने का उपाय लेकर आए हैं। आप घर पर ये दो तरह के स्प्रे बना कर छिपकलियों से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
अनियन एंड गार्लिक स्प्रे
लहसुन प्याज का इस्तेमाल खाने में किए जाने के साथ छिपकलियों से निजात पाने के लिए भी किया जाता है। लहसुन औप प्याज की स्मेल बड़ी ही तेज होती है जिससे छिपकलियों के पास घर से भागने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचता। लहसुन का रस निकाल कर उस जगह रख दीजिए जहां छिपकलियों का आना- जाना लगा रहता है। या फीर आप रस को पानी में डालकर स्प्रे भी बना सकते हैं। इस स्प्रे को छिड़कने से छिपकलियों की मौत नहीं होती, बस वह आपके घरों से निकल जाती हैं।
कपूर से छिपकलियों को कैसे भगाएं?
कपूर को पूजा में तो इस्तेमाल किया ही जाता है पर यह छिपकलियों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। कपूर को पानी में मिला दिया तो छिपकलियों को भगाने के लिए अच्छा स्प्रे तैयार हो जाता है। घरों की दीवारों पर इस घोल का छिड़काव करने से छिपकलियां मानों इस तरह गायब हो जाती हैं कि ढूंढे नहीं मिलतीं। वैसे बिना घोल बनाए भी आप इसका यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस कपूर के तुकड़े घर में रख देने होंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 Jun 2025 6:21 PM IST