ट्रेवलिंग टिप्स: अगर आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में जाएं, तो करें पुरी के इन पर्यटक स्थलों की भी करें सैर

अगर आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में जाएं, तो करें पुरी के इन पर्यटक स्थलों की भी करें सैर
  • जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखो लोग होंगे शामिल
  • पर्यटक स्थलों की भी करें सैर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसा कि आप जानते हैं कि 7 जुलाई को विश्वविख्यात जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पुरी में बड़ा आयोजन होता है। भारत के चार धामों में से उड़ीसा के पुरी में स्थित एक जगन्नाथ मंदिर भी है। आषाढ़ के महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से रथ यात्रा का आयोजन होता है। इस दौरान भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री कृष्ण जो कि पुरी में भगवान जगन्नाथ नाम से पुकारे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वह मंदिर से बाहर घूमने के लिए निकलते हैं। देश विदेश से लोग रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। ऐसे में जगन्नाथ यात्रा के लिए पुरी तो आना होता ही है। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहें लाए हैं जिसको आप आराम से घूम सकते हैं। उड़ीसा में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं साथ ही सुंदर झील और बीच भी हैं।

चिल्का झील

पुरी से करीब 55 किमी दूर चिल्का झील है जो खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह स्थान छोटे द्वीपों से घिरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए चिल्का लेक बहुत ही अच्छी घूमने की जगह साबित होगी। लेक में बोटिंग के दौरान कई तरह की मछलियां और पक्षी देखने मिलेंगे।

पुरी बीच

पुरी समुद्र किनारे है। आप यहां शाम के वक्त घूमने या टहलने आ सकते हैं। पुरी बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित गोल्डन बीच के नाम से फेमस है। सुबह की सैर के दौरान सूर्योदय और लहरों के बीच शानदार नजारा देखने को मिलता है।

बिरला मंदिर

पुरी में और मशहूर मंदिर है जिसको लोग बिरला मंदिर के नाम से जानते हैं। इस मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में माना जाता है। यहां 16 दिनों तक भव्य दुर्गा पूजा का उत्सव का आयोजन होता है। आप पुरी आएं तो इस मंदिर में भी जरूर दर्शन करने जाएं।

मार्कंडेश्वर मंदिर

पुरी में स्थित पवित्र मंदिरों में से एक मार्कंडेश्वर मंदिर भी है। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी के दौरान हुआ था। इस मंदिर में 10 भुजाओं वाली नटराज की आकृति चैत्य खिड़की में जुड़ी है।

Created On :   3 July 2024 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story